देश की खबरें | पारंपरिक तरीके से होने वाली सुनवाई रोकी नहीं जाएगी, धीरे धीरे जारी रहेगी: मुख्य न्यायाधीश डी एन पटेल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति डी एन पटेल ने मंगलवार को कहा कि उच्च न्यायालय में पारंपरिक तरीके से (अदालत कक्ष के भीतर) होने वाली सुनवाई रोकी नहीं जाएगी बल्कि यह महामारी की स्थिति सामान्य होने तक धीरे-धीरे जारी रहेगी।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, आठ सितंबर दिल्ली उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति डी एन पटेल ने मंगलवार को कहा कि उच्च न्यायालय में पारंपरिक तरीके से (अदालत कक्ष के भीतर) होने वाली सुनवाई रोकी नहीं जाएगी बल्कि यह महामारी की स्थिति सामान्य होने तक धीरे-धीरे जारी रहेगी।

मुख्य न्यायाधीश ने कहा, ‘‘इस उच्च न्यायालय में एक बार चीजें शुरू हो गयी हैं तो वे रुकने नहीं जा रही हैं। हम अन्य उच्च न्यायालयों की भांति शुरू और बंद नहीं करेंगे।’’

यह भी पढ़े | कोरोना के मध्य प्रदेश में 1864 नए केस मिले, 20 मरीजों की मौत: 8 सितंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

उन्होंन कहा, ‘‘ हमारा मत है कि हम पारंपरिक सुनवाई नहीं बंद करेंगे और हम इसे धीरे धीरे जारी रखेंगे।’’

न्यायमूर्ति पटेल ने कहा कि उनके कई कर्मी कोविड-19 से संक्रमित पाये गये हैं लेकिन फिर भी वह वीडियो कॉन्फ्रेंस और पारंपरिक तरीके से मामलों की सुनवाई कर रहे हैं।

यह भी पढ़े | West Bengal: ममता बनर्जी का दावा- राज्य सरकार ने दुर्गा पूजा नहीं करने को लेकर कुछ नहीं कहा, गलत साबित होने पर करूंगी 101 बार उठक-बैठक.

उन्होंने कहा, ‘‘ हम चाहते हैं कि इसे धीरे-धीरे जारी रखने के लिए आपका सहयोग मिलता रहे।’’

मुख्य न्यायाधीश की यह टिप्पणी तब आयी जब एक मामले में वकील ने उनके पीठ के समक्ष अनुरोध किया कि उनका विषय उस दिन के लिए सूचीबद्ध किया जाए, जब डिजिटल सुनवाई हो।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\