एजेंसी न्यूज

MP Road Accident: मध्य प्रदेश के श्योपुर जिले में ट्रैक्टर-ट्रॉली ने मोटरसाइकिल को टक्कर मारी, दो लोगों की मौत

मध्य प्रदेश के श्योपुर जिले में शनिवार को तेज रफ्तार से आ रही ट्रैक्टर-ट्रॉली ने एक मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी जिससे एक पुरुष और एक बच्चे की मौत हो गई तथा दो महिलाएं घायल हो गईं.

MP Road Accident: मध्य प्रदेश के श्योपुर जिले में ट्रैक्टर-ट्रॉली ने मोटरसाइकिल को टक्कर मारी, दो लोगों की मौत
Road Accident (Photo Credit: ANI)

श्योपुर (मप्र), 30 मार्च : मध्य प्रदेश के श्योपुर जिले में शनिवार को तेज रफ्तार से आ रही ट्रैक्टर-ट्रॉली ने एक मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी जिससे एक पुरुष और एक बच्चे की मौत हो गई तथा दो महिलाएं घायल हो गईं. जिलाधीश लोकेश जांगिड़ ने बताया कि सभी पीड़ित दोपहिया वाहन पर सवार थे. यह हादसा सुबह बीरपुर पुलिस थाना क्षेत्र में हुआ.

उन्होंने कहा कि अवैध खनन में लगी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी, जिससे 25 वर्षीय व्यक्ति और 8 वर्षीय लड़के की मौत हो गई. उन्होंने बताया कि मोटरसाइकिल पर सवार दो महिलाएं भी घायल हो गईं और उनका अस्पताल में इलाज किया जा रहा है. यह भी पढ़ें :UP: बरेली में तीन सिपाहियों ने कैंटीन संचालक को पीटा, सभी को निलंबित किया

दुर्घटना से गुस्साए इलाके के निवासियों ने स्थानीय पुलिस थाने के बाहर विरोध प्रदर्शन किया और इलाके में तेज रफ्तार वाहनों पर लगाम लगाने में विफल रहने के लिए पुलिस के खिलाफ कार्रवाई की मांग की.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 30, 2024 02:44 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).