Maharashtra: महाराष्ट्र के नांदेड़ में कुएं में गिरा ट्रैक्टर, छह मजदूरों के डूबने की आशंका
महाराष्ट्र के नांदेड़ जिले में शुक्रवार सुबह खेतिहर मजदूरों को ले जा रहे एक ट्रैक्टर के कुएं में गिरने से छह लोगों के डूबने की आशंका है. पुलिस ने यह जानकारी दी. नांदेड़ पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि यह दुर्घटना सुबह करीब साढ़े सात बजे अलेगांव गांव में हुई.
छत्रपति संभाजीनगर, 4 अप्रैल : महाराष्ट्र के नांदेड़ जिले में शुक्रवार सुबह खेतिहर मजदूरों को ले जा रहे एक ट्रैक्टर के कुएं में गिरने से छह लोगों के डूबने की आशंका है. पुलिस ने यह जानकारी दी. नांदेड़ पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि यह दुर्घटना सुबह करीब साढ़े सात बजे अलेगांव गांव में हुई.
उन्होंने बताया, "ट्रैक्टर पर कम से कम 10 लोग सवार थे और वे हल्दी की फसल काटने के लिए खेत जा रहे थे, तभी वाहन कुएं में गिर गया. बारिश के कारण इलाके में फिसलन थी." यह भी पढ़ें : Indian Railway: भारतीय रेलवे की कोच मैन्युफैक्चरिंग में वित्त वर्ष 25 में हुई 9 प्रतिशत की बढ़ोतरी
अधिकारी ने बताया कि दो से तीन लोग समय रहते ट्रैक्टर से कूदने में सफल रहे जबकि छह मजदूरों के डूबने की आशंका है उन्होंने बताया, "बचाव कार्य जारी है और अभी तक कोई शव बरामद नहीं हुआ है, साथ ही ट्रैक्टर का भी पता नहीं चल सका है. विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है.
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 04, 2025 10:44 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

