देश की खबरें | टीपीडीडीएल ने लॉकडाउन के दौरान मैनुअल मीटर रीडिंग लेने से बचने का प्रयास किया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बिजली वितरण कंपनी ‘टाटा पावर दिल्ली वितरण लिमिटेड’ (टीपीडीडीएल) ने रविवार को कहा कि लॉकडाउन के दौरान उसने मैनुअल मीटर रीडिंग लेने से बचने का प्रयास किया ताकि कोरोना वायरस से संक्रमित होने से अपने कर्मचारियों और उपभोक्ताओं को बचाया जा सके।
नयी दिल्ली, 21 जून बिजली वितरण कंपनी ‘टाटा पावर दिल्ली वितरण लिमिटेड’ (टीपीडीडीएल) ने रविवार को कहा कि लॉकडाउन के दौरान उसने मैनुअल मीटर रीडिंग लेने से बचने का प्रयास किया ताकि कोरोना वायरस से संक्रमित होने से अपने कर्मचारियों और उपभोक्ताओं को बचाया जा सके।
कंपनी के प्रवक्ता ने कहा कि इस तरह की मीटर रीडिंग लेने के लिए उसके कर्मचारियों की 1.5 लाख यात्राओं को वितरण क्षेत्र में लगभग दो लाख स्मार्ट मीटर लगाकर रोका गया है।
यह भी पढ़े | मिजोरम में महसूस किए गए भूकंप के झटके, तीव्रता 5.1 मापी गई, घबराए दिखे लोग.
उन्होंने कहा कि अप्रैल-मई के दौरान स्मार्ट मीटर ने वास्तविक रीडिंग के आधार पर 3.5 लाख से अधिक बिजली बिल बनाने में मदद की।
प्रवक्ता ने बताया कि कंपनी ने अपने उन्नत मीटरिंग इंफ्रास्ट्रक्चर (एएमआई) परियोजना के तहत घरेलू, औद्योगिक और वाणिज्यिक क्षेत्रों में लगभग दो लाख स्मार्ट मीटर लगाए हैं।
यह भी पढ़े | मिजोरम में भूकंप के झटके, तीव्रता 5.1 मापी गई: 21 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.
टीपीडीडीएल उत्तर और उत्तर पश्चिमी दिल्ली में लगभग 70 लाख की आबादी को बिजली की आपूर्ति करता है।
प्रवक्ता ने कहा, ‘‘स्मार्ट मीटर न केवल बिजली के उपयोग और उपभोग के तरीके के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान करते हैं, बल्कि महामारी के दौरान कर्मचारियों और उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य को देखते हुए, मैनुअल मीटर रीडिंग की व्यवस्था को भी रोकते है।’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)