देश की खबरें | दुर्गा पूजा पर अंडमान निकोबार द्वीप समूह में पर्यटकों के आने की उम्मीद

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अंडमान निकोबार द्वीप समूह प्रशासन ने छह महीने बाद कुछ क्षेत्रों को पर्यटन के लिए खोलना शुरू कर दिया है। इसी के साथ इस उद्योग से जुड़े हितधारक पर्यटन क्षेत्र के पुनर्जीवित होने के लिए दुर्गा पूजा का इंतजार कर रहे हैं।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

पोर्ट ब्लेयर, चार अक्टूबर अंडमान निकोबार द्वीप समूह प्रशासन ने छह महीने बाद कुछ क्षेत्रों को पर्यटन के लिए खोलना शुरू कर दिया है। इसी के साथ इस उद्योग से जुड़े हितधारक पर्यटन क्षेत्र के पुनर्जीवित होने के लिए दुर्गा पूजा का इंतजार कर रहे हैं।

संघ शासित प्रदेश में बड़ी संख्या में लोग आजीविका कमाने के लिए पर्यटन पर निर्भर हैं।

यह भी पढ़े | अयोध्‍या की मस्जिद को मिला पहला डोनेशन, हिंदू की ओर से दिए गए 21 हजार रुपये.

अंडमान निकोबार में पिछले कई दिनों से बहुत कम संख्या में कोविड-19 के मामले सामने आ रहे हैं।

स्वास्थ्य अधिकारियों ने कहा कि अब तक संक्रमण के 3,868 मामले सामने आ चुके हैं और अभी 173 मरीजों का इलाज चल रहा है।

यह भी पढ़े | Hathras Gangrape Case: भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आजाद ने हाथरस गैंगरेप पीड़िता के परिजनों से की मुलाकात, सरकार से ‘Y’ कैटेगरी की सुरक्षा देने की मांग की.

एक अनुमान के मुताबिक, मार्च में कोविड-19 फैलने के बाद से द्वीप समूह को आठ हजार करोड़ रुपये का नुकसान हो चुका है और पर्यटन उद्योग के ठप पड़ने से 35,000 परिवार प्रत्यक्ष या परोक्ष रूप से प्रभावित हुए हैं।

हालांकि, प्रशासन ने विश्व पर्यटन दिवस पर 27 सितंबर से दक्षिण अंडमान जिले में पर्यटन की कुछ गतिविधियों की अनुमति प्रदान की और कहा कि चरणबद्ध तरीके से और भी क्षेत्रों को खोला जाएगा, लेकिन पर्यटकों की संख्या लगभग नगण्य रही।

पर्यटन क्षेत्र की कंपनी मिनी इंडिया के निदेशक रॉबर्ट जॉनसन ने रविवार को पीटीआई- से कहा, “इस क्षेत्र के फिर से खुलने के बाद से शायद ही कोई पर्यटक आ रहा है। लेकिन हमें उम्मीद है कि आगामी दुर्गा पूजा पर्व के दौरान कुछ बुकिंग होगी। हालांकि कोलकाता से पोर्ट ब्लेयर के लिए प्रतिदिन केवल दो उड़ानें उपलब्ध है। इसे बढ़ाने की आवश्यकता है।”

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\