जरुरी जानकारी | दिल्ली-एनसीआर में कार्यालय के लिये कुल पट्टा अनुबंध जनवरी-मार्च तिमाही में ढाई गुना बढ़ा: रिपोर्ट

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में जनवरी-मार्च तिमाही के दौरान दफ्तर के लिये कुल पट्टा अनुबंध ढाई गुना बढ़कर 18 लाख वर्ग फुट पर पहुंच गया। इससे पिछले वर्ष की इसी तिमाही के दौरान यह सात लाख वर्ग फुट था।

नयी दिल्ली, सात अप्रैल दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में जनवरी-मार्च तिमाही के दौरान दफ्तर के लिये कुल पट्टा अनुबंध ढाई गुना बढ़कर 18 लाख वर्ग फुट पर पहुंच गया। इससे पिछले वर्ष की इसी तिमाही के दौरान यह सात लाख वर्ग फुट था।

रियल एस्टेट कंपनी कोलियर्स की रिपोर्ट के अनुसार मांग में सुधार के कारण किराए पर कार्यालय स्थल की गतिविधियों में तेजी आई है।

वही नए कार्यालय स्थल की आपूर्ति इस दौरान 10 प्रतिशत घटकर दस लाख वर्ग फुट रह गई, जो पिछले साल जनवरी-मार्च तिमाही में 11 लाख वर्ग फुट थी।

रिपोर्ट के अनुसार पिछले महीने के अंत तक दिल्ली-एनसीआर में पट्टे पर कार्यालय देने की कुल जगह 11.87 करोड़ वर्ग फुट थी।

कोलियर्स इंडिया ने दिल्ली-एनसीआर कार्यालय बाजार में ग्रेड-ए (प्रीमियम यानी महंगी) संपत्तियों के बारे में अपनी रिपोर्ट में कहा, ‘‘जनवरी-मार्च तिमाही के दौरान किराये पर कार्यालय देने की कुल गतिविधियों में 72 प्रतिशत योगदान गुरुग्राम का रहा। इस क्षेत्र में 'डीएलएफ साइबरसिटी' सबसे पसंदीदा बाजार के रूप में उभरा है।’’

इसके अलावा वर्ष 2022 की पहली तिमाही में कार्यालय स्थल की रिक्त जगह 23.5 प्रतिशत रही। वही औसत मासिक किराया 91.6 रुपये प्रति वर्ग फुट था।

रिपोर्ट के अनुसार आलोच्य तिमाही में देश के शीर्ष छह शहरों में दफ्तर के लिये कुल पट्टा अनुबंध तेजी से बढ़कर 1.3 करोड़ वर्ग फुट हो गया। यह इससे पिछले वर्ष की इसी अवधि के दौरान 47 लाख वर्ग फुट था। वहीं आपूर्ति इस दौरान 70 लाख वर्ग फुट से बढ़कर 1.43 करोड़ वर्ग फुट पहुंच गयी।

कोलियर्स इंडिया ने अपनी रिपोर्ट में बेंगलुरु, चेन्नई, दिल्ली-एनसीआर, मुंबई, हैदराबाद और पुणे को शामिल किया है। इन छह शहरों में किराये पर कार्यालय देने की कुल जगह 60.1 करोड़ वर्ग फुट है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Middle East Conflict: फारस की खाड़ी में गहराया समुद्री संकट, सैन्य संघर्ष के बीच 5 की मौत; 69 का रेस्क्यू और 10 से अधिक जहाज क्षतिग्रस्त

Australia Women vs India Women Only Test Pitch Report: इकलौते टेस्ट में भारत महिला के बल्लेबाज दिखाएंगे दम या ऑस्ट्रेलिया महिला के तेज गेंदबाज बनेंगे चुनौती? यहां जानें पिच रिपोर्ट

Australia Women vs India Women Only Test Prediction: अहम डे-नाइट टेस्ट में दबदबा कायम रखना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, इतिहास रचने उतरेगी भारत महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

Australia Women vs India Women Only Test Weather Update: पर्थ में ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला डे-नाइट टेस्ट में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\