जरुरी जानकारी | टॉरेंट पावर ने गुजरात में चार चार्जिंग स्टेशन स्थापित किए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. टॉरेंट पावर ने बृहस्पतिवार को कहा कि उसने इलेक्ट्रिक परिवहन बुनियादी ढांचा क्षेत्र में प्रवेश करते हुए गुजरात में चार चार्जिंग स्टेशन स्थापित किए हैं।

नयी दिल्ली, तीन अगस्त टॉरेंट पावर ने बृहस्पतिवार को कहा कि उसने इलेक्ट्रिक परिवहन बुनियादी ढांचा क्षेत्र में प्रवेश करते हुए गुजरात में चार चार्जिंग स्टेशन स्थापित किए हैं।

टॉरेंट पावर ने बृहस्पतिवार को बयान में कहा कि चार्जिंग स्टेशन अहमदाबाद में स्थापित किये गये हैं।

कंपनी ने कहा, “टॉरेंट पावर ने इलेक्ट्रिक परिवहन (ईवी) क्षेत्र में प्रवेश किया है। शुरुआत में इलेक्ट्रिक वाहन चार्ज करने के लिए चार चार्जिंग स्टेशन अहमदाबाद में स्थापित किये गये हैं। दो और स्टेशन सूरत में स्थापित किए जाएंगे।”

कंपनी ने कहा कि निकट भविष्य में और शहरों में भी ईवी चार्जिंग स्टेशन स्थापित किए जाएंगे।

टॉरेंट पावर के निदेशक वरुण मेहता ने कहा कि कंपनी व्यापक स्तर पर किफायती ईवी चार्जिंग नेटवर्क के लिए काम कर रही है।

कंपनी ने ईवी चार्जिंग नेटवर्क विकसित करने के लिए सीमेंस के साथ समझौता किया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\