जरुरी जानकारी | टॉरेंट पावर ने मार्च तिमाही में कमाया 484 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. टॉरेंट पावर ने मार्च, 2023 की समाप्त तिमाही में 483.93 करोड़ रुपये का एकीकृत शुद्ध मुनाफा कमाया है। राजस्व बढ़ने से कंपनी का मुनाफा भी बढ़ा है।

नयी दिल्ली, 29 मई टॉरेंट पावर ने मार्च, 2023 की समाप्त तिमाही में 483.93 करोड़ रुपये का एकीकृत शुद्ध मुनाफा कमाया है। राजस्व बढ़ने से कंपनी का मुनाफा भी बढ़ा है।

बीएसई को दी गई एक नियामकीय सूचना में कंपनी ने यह जानकारी दी। मार्च, 2022 को समाप्त तिमाही में कंपनी को 487.37 करोड़ रुपये का एकीकृत शुद्ध घाटा हुआ था।

तिमाही में कंपनी की कुल आय बढ़कर 6,133.70 करोड़ रुपये हो गई, जो एक साल पहले की समान अवधि में 3,840.59 करोड़ रुपये थी।

पूरे वित्त वर्ष 2022-23 में कंपनी का एकीकृत शुद्ध मुनाफा इससे पिछले वित्त वर्ष के 458.70 करोड़ रुपये से बढ़कर 2,164.67 करोड़ रुपये हो गया।

वित्त वर्ष में कंपनी की कुल आय 2021-22 के 14,492.65 करोड़ रुपये के मुकाबले बढ़कर 26,075.97 करोड़ रुपये हो गई।

कंपनी के निदेशक मंडल ने वित्त वर्ष 2022-23 के लिए चार रुपये प्रति इक्विटी शेयर के अंतिम लाभांश की सिफारिश की है। 22 रुपये प्रति इक्विटी शेयर के अंतरिम लाभांश के साथ 2022-23 के लिए कुल लाभांश 26.00 रुपये प्रति शेयर रहेगा। इसमें 13.00 रुपये प्रति शेयर का विशेष लाभांश भी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\