एजेंसी न्यूज

Tornado in America: अरकंसास, इलिनोइस में बवंडरों ने मचाई तबाही, सात लोगों की मौत, कई अन्य घायल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. अरकंसास में तेज गति के इन बवंडरों के रास्ते में कई मकान और शॉपिंग सेंटर धाराशायी हो गए और इलिनोइस में ‘हेवी मेटल्स्’ संगीत कार्यक्रम के दौरान थियेटर की छत गिर गई। इंडियाना के ग्रामीण इलाकों में भी बवंडरों ने तबाही मचाई है।

Tornado in America: अरकंसास, इलिनोइस में बवंडरों ने मचाई तबाही, सात लोगों की मौत, कई अन्य घायल
Tornado ( Photo Credit: Wikimedia Commons)

अरकंसास में तेज गति के इन बवंडरों के रास्ते में कई मकान और शॉपिंग सेंटर धाराशायी हो गए और इलिनोइस में ‘हेवी मेटल्स्’ संगीत कार्यक्रम के दौरान थियेटर की छत गिर गई. इंडियाना के ग्रामीण इलाकों में भी बवंडरों ने तबाही मचाई है. यह भी पढ़ें: Coronal Holes: सूरज से निकला भयानक सौर तूफान शुक्रवार को पृथ्वी से टकराएगा, क्या धरती पर मचेगी तबाही?

आपात प्रबंधन के निदेशक जिम पिरटले ने शनिवार सुबह एसोसिएटेड प्रेस को ई-मेल के जरिये बताया कि तूफान की वजह से इंडियानर की सुलिवियन काउंटी में तीन लोगों की मौत हुई है. कई मकान तबाह हुए हैं और कुछ लोग अब भी लापता हैं. उन्होंने बताया कि सुलिवियन, इंडियानापोलिस से करीब 152 किलोमीटर दक्षिण पश्चिम है.

प्राधिकारियों ने बताया कि लिटिल रॉक में कम से कम एक व्यक्ति की मौत हो गई और 24 से अधिक लोग घायल हो गए, जिनमें से कुछ की हालत गंभीर है. अरकंसास राज्य के विने में भी तूफान ने काफी तबाही मचाई. प्राधिकारियों ने बताया कि विने में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि कई मकान ढह गए और लोग मलबे में दब गए.

प्राधिकारियों ने बताया कि इलिनोइस के बेलविदेरे में शुक्रवार रात बवंडर की चपेट में आने से एक थिएटर की छत गिर गई, जिसके कारण एक व्यक्ति की मौत हो गई और 28 लोग घायल हो गए.

बेलविदेरे पुलिस विभाग ने बताया कि भारी तूफान की वजह से छत गिरी और थियेटर से स्थानीय समयानुसार शाम सात बजकर 48 मिनट से मदद के लिए कॉल आने लगे. विभाग ने बताया कि शुरुआती आकलन के मुताबिक यह नुकसान बवंडर की वजह से हुआ. उन्होंने बताया कि शिकागो से करीब 113 किलोमीटर दूर स्थित अपोलो थियेटर की छत हेवी मेटल संगीत के दौरान गिरी और घटना के समय मौके पर 260 लोग मौजूद थे.

बेलविदरे के पुलिस प्रमुख शेन वुडी ने बताया कि छत गिरने के बाद ‘‘ वहां पर स्थित अफरा-तफरी की थी.’’ देश के दक्षिण एवं मध्य-पश्चिम में एक व्यापक तूफान प्रणाली के कारण आयोवा में भी तूफान आने की जानकारी है, जबकि इलिनोइस में ओलावृष्टि हुई और ओकलाहोमा में घास में लगी आग और विकराल हो गई.

अरकांसास के पुलस्की काउंटी में के अधिकारियों ने नॉर्थ लिटिल रॉक में बवंडर से मौत की पुष्टि की है लेकिन तत्काल विस्तृत जानकारी नहीं दी है. बापिस्ट हेल्थ मेडिकल सेंटर ने बताया कि बवंडर की वजह से घायल 21 लोगों का उनके केंद्र में इलाज किया गया है जिनमें से पांच की हालत गंभीर है.

शहर के मेयर फ्रैंक स्कॉट जूनियर ने घोषणा की कि उन्होंने नेशनल गार्ड से मदद मांगी है.

अरकांसास की गवर्नर सारा हकाबी सैंडर्स ने पुष्टि की है कि राज्य के मेम्फिस, टेनेसी और वेइन, अरकांसास में बड़े पैमाने पर बवंडर से तबाही हुई है.

बवंडरों ने पूर्वी आयोवा में भी तबाही मचाई है. एक बवंडर आयोवा शहर के पश्चिम से गुजरा.

अरकांसास राज्य में करीब 90 हजार घरों की बिजली गुल हो गई है. ओकलाहोमा में तेज हवाओं से घांस में लगी आग तेज हो गई है और ओकलाहोमा शहर के पूर्वोत्तर के लोगों को अपने-अपने घर खाली करने की अपील की गई है.

इलिनोइस में वुडफोर्ड काउंटी आपात प्रबंधन एजेंसी के प्रमुख राडार ऑपरेटर बेन वेगनर ने कहा कि रोनोक, पियोरिया के पूर्वोत्तर में कई घरों को नुकसान पहुंचा है और करीब 1,09,000 घरों की बिजली गुल हो गई है. आयोवा, मिसौरी, टेनेसी, विस्कॉन्सिन, इंडियाना और टेक्सास में भी नुकसान की खबरें हैं. बवंडर और तूफान की वजह से शिकागो हवाई अड्डे पर विमानों का आगमन औसतन दो घंटे की देरी से हो रहा है.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 01, 2023 06:44 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).