जरुरी जानकारी | टोपनो को विश्वबैंक, नवनीत को डब्न्यूटीओ भेजा गया, कई अन्य अधिकारियों की भी विदेशों में नियुक्ति

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. प्रधानमंत्री के निजी सचिव राजीव टोपने को वाशिंगटन में विश्वबैंक के कार्यकारी निदेशक का वरिष्ठ सलाहकार नियुक्त किया गया है।

नयी दिल्ली, चार जून प्रधानमंत्री के निजी सचिव राजीव टोपने को वाशिंगटन में विश्वबैंक के कार्यकारी निदेशक का वरिष्ठ सलाहकार नियुक्त किया गया है।

कार्मिक मंत्रालय के बृहस्पतिवार जारी आदेश में यह जानकारी दी गई है।

यह भी पढ़े | Pregnant Elephant Death In Kerala: केरल में इंसानियत शर्मसार, गर्भवती हथिनी की मौत को लेकर केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने मांगी रिपोर्ट.

उनके अलावा ब्रजेंद्र नवनीत को जिनेवा, स्विट्जरलैंड में विश्व व्यापार संगठन (डब्ल्यूटीओ) में राजदूत और भारत का स्थायी प्रतिनिधि नियुक्त किया गया है। नवनीत प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) में रह चुके हैं।

टोपनो 1996 बैच के गुजरात कैडर के भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के अधिकारी हैं। उनका कार्यकाल तीन साल का होगा।

यह भी पढ़े | Gati Cyclone Next After Nisarga: ‘निसर्ग’ के बाद आने वाले अगले चक्रवाती तूफान का नाम होगा ‘गति’, ऐसे मिला यह नाम.

नवनीत तमिलनाडु कैडर के 1999 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। वह जुलाई, 2014 से सितंबर, 2019 के दौरान पीएमओ में संयुक्त सचिव रहे चुके हैं। ये नियुक्तियां इस दृष्टि से महत्वपूर्ण हैं कि कोरोना वायरस महामारी की वजह से भारत आर्थिक संकट से जूझ रहा है। ये संगठन विभिन्न व्यापार संबंधी गतिविधियों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

पांच और अधिकारियों को विदेशों में विभिन्न आर्थिक और व्यापार संबंधित पदों पर नियुक्त किया गया है।

वरिष्ठ आईएएस अधिकारी रवि कोटा को वाशिंगटन में भारतीय दूतावास में मंत्री (आर्थिक) नियुक्त किया गया है। वह असम-मेघालय कैडर के 1993 बैच के आईएएस अधिकारी हैं।

केंद्रीय सचिवालय सेवा (सीएसएस) अधिकारी लेखन ठक्कर को बीजिंग, चीन में भारतीय दूतावास में काउंसलर (आर्थिक) नियुक्त किया गया है। भारतीय सिविल लेखा सेवा (आईसीएएस) के 200 बैच के अधिकारी एच अथेली को फिलिपींस के मनीला में एशियाई विकास बैंक के कार्यकारी निदेशक का सलाहकार (निदेशक स्तर) नियुक्त किया गया है।

अनवर हुसैन शेख को डब्ल्यूटीओ में भारत के स्थायी मिशन में काउंसलर नियुक्त किया गया है। वह 2000 बैच के भारतीय रेलवे यातायात सेवा के अधिकारी हैं। इसी तरह एन अशोक कुमार को ब्रसल्स, बेल्जियम में भारतीय दूतावास में सलाहकार (उद्योग एवं इंजीनियरिंग) नियुक्त किया गया है। वह 2004 बैच के मणिपुर कैडर के आईएएस अधिकारी हैं। आदेश में कहा गया है कि इन सभी अधिकारियों का कार्यकाल तीन साल का होगा।

अजय

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\