विदेश की खबरें | बाइडेन और हैरिस पर हमलावर रिपब्लिकन पार्टी के शीर्ष नेता

वाशिंगटन, 25 अगस्त भारतीय-अमेरिकी निक्की हेली समेत रिपबल्किन पार्टी के शीर्ष नेताओं ने अमेरिकी जनता को आगाह किया है कि डेमोक्रेटिक पार्टी की ओर से राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार जो बाइडेन और उपराष्ट्रपति पद की उम्मीदवार कमला हैरिस की चुनावों में जीत ''विनाशकारी'' साबित होगी और वे अमेरिका को ''काल्पनिक समाजवादी'' देश बना देंगे।

सोमवार को रिपब्लिकन पार्टी के राष्ट्रीय सम्मेलन (आरएनसी) की पहली शाम पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने प्राइम टाइम संबोधन के दौरान कहा कि अगर तीन नवंबर को होने वाले राष्ट्रपति चुनाव में डोनाल्ड ट्रंप को शिकस्त मिलती है तो अमेरिका का भविष्य खतरे में पड़ जाएगा।

यह भी पढ़े | बांग्लादेश के महान स्वतंत्रता सेनानी सीआर दत्ता का 93 साल की उम्र में निधन.

अधिकांश डिजिटल माध्यमों के जरिये आयोजित इस चार दिवसीय सम्मेलन में 74 वर्षीय ट्रंप को औपचारिक रूप से अमेरिकी राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार घोषित किया जाएगा।

अमेरिकी राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति पद के चुनाव में इस बार डोनाल्ड ट्रंप-माइक पेंस की जोड़ी का मुकाबला जो बाइडेन-कमला हैरिस की जोड़ी से होगा।

यह भी पढ़े | Coronavirus Re-Infection: ठीक होने के बाद भी व्यक्ति दोबारा हो सकता है कोरोना संक्रमण का शिकार, हांगकांग से सामने आया दुनिया का पहला कंफर्म कोविड-19 री-इन्फेक्शन का मामला.

संयुक्त राष्ट्र में अमेरिका की पूर्व राजदूत और साउथ कैरोलाइना से दो बार सांसद रहीं निक्की हैली ने कहा, ''अमेरिका के लिये उनका दृष्टिकोण समाजवादी है और हम जानते हैं कि समाजवाद हर जगह नाकाम रहा है जो बाइडेन और समाजवादी वामपंथ हमारी अर्थव्यवस्था के लिये विनाशकारी साबित होंगे। वहीं ट्रंप अवसरों के नए युग का नेतृत्व कर रहे हैं।''

सीनेटर टिम स्कॉट ने भी बाइडेन-हैरिस की जोड़ी की आलोचना की है।

स्कॉट ने कहा, ''जो बाइडेन की डेमोक्रेटिक पार्टी के उनके पुरातनपंथी लोग अमेरिका को पूरी तरह अंधकार में धकेलने का प्रयास कर रहे हैं। कोई गलती न करें। जो बाइडेन और कमला हैरिस सांस्कृतिक क्रांति के नाम पर बिल्कुल अलग तरह का अमेरिका बनाना चाहते हैं। ''

ने कहा, ''अगर हमने उन्हें मौका दिया...तो वे देश को काल्पनिक समाजवाद की ओर ले जाएंगे....और इतिहास गवाह है कि वह रास्ता केवल दुख-दर्द की ओर ले जाता है, विशेषकर उन मेहनतकश लोगों को, जो ऊपर उठना चाहते हैं।''

हाउस के रिपब्लिकन व्हिप स्टीव स्कालिश ने कहा कि बाइडेन ने अपने वादों को कभी पूरा नहीं किया ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)