देश की खबरें | भाजपा के शीर्ष नेताओं ने लद्दाख पर्वतीय विकास परिषद चुनाव में पार्टी की जीत पर दी बधाई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा सहित पार्टी के अन्य नेताओं ने लद्दाख स्वायत्त पर्वतीय विकास परिषद चुनाव में शानदार जीत पर कार्यकर्ताओं और क्षेत्र के लोगों को बधाई दी और कहा कि यह जीत क्षेत्र की जनता का भाजपा और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी में विश्वास दर्शाती है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 26 अक्टूबर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा सहित पार्टी के अन्य नेताओं ने लद्दाख स्वायत्त पर्वतीय विकास परिषद चुनाव में शानदार जीत पर कार्यकर्ताओं और क्षेत्र के लोगों को बधाई दी और कहा कि यह जीत क्षेत्र की जनता का भाजपा और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी में विश्वास दर्शाती है।

शाह ने ट्वीट कर कहा, ‘‘लेह स्वायत्त पर्वतीय विकास परिषद के चुनाव में भाजपा की शानदार जीत साफ तौर पर दर्शाती है कि लद्दाख का दृढ़ विश्वास भाजपा और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ है। मैं लद्दाख की जनता को विकास और समृद्धि का चयन करने के लिए धन्यवाद देता हूं और साथ ही भाजपा कार्यकर्ताओं को भी बधाई देता हूं।’’

यह भी पढ़े | बीजेपी नेता कैलाश विजयवर्गीय को चुनाव आयोग का नोटिस, विपक्षी नेताओं पर अपमानजनक टिप्पणी का मामला: 26 अक्टूबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

लद्दाख स्वायत्त पर्वतीय विकास परिषद के कुल 26 सीटों के लिए घोषित परिणामों में भाजपा ने 15 सीटों पर जीत दर्ज की है। नौ सीटों पर कांग्रेस और दो अन्य सीटों पर निर्दलीय उम्मीदवार जीतने में सफल रहे।

नड्डा ने ट्वीट कर कहा, ‘‘लेह के चुनाव में भाजपा की जीत ऐतिहासिक है। भाजपा ने 26 में से 15 सीटों पर जीत हासिल की है। इस जीत के लिए मैं सांसद जामयांग शिरिंग नामग्याल और भाजपा कार्यकर्ताओं को बधाई देता हूं। लद्दाख की जनता का भाजपा पर विश्वास जताने के लिए मैं उनका आभार व्यक्त करता हूं।’’

यह भी पढ़े | Rajya Sabha Elections 2020: बीजेपी ने शुरू की 2022 विधानसभा चुनावों की तैयारी, यूपी में राज्यसभा चुनावों के लिए इन दिग्गजों पर खेला दांव.

जम्मू-कश्मीर को अनुच्छेद 370 के तहत मिले विशेष दर्जे को समाप्त करने और लद्दाख के केंद्र शासित प्रदेश बनने के बाद पहली बार वहां विकास परिषद के चुनाव हुए हैं।

भाजपा के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि चुनाव के नतीजे स्पष्ट करते हैं कि वहां की जनता ने प्रधानमंत्री मोदी के विकास कार्यों पर मुहर लगाई है।

उन्होंने लेह-लद्दाख की जनता का शुक्रिया अदा करते हुए ट्वीट किया, ‘‘अनुच्छेद 370 के खात्मे एवं लेह-लद्दाख के केंद्र शासित प्रदेश बनने के बाद, लेह ऑटोनोमस हिल डेवलपमेंट कौंसिल के चुनाव में भाजपा की शानदार जीत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास’ के संकल्प पर लेह-लद्दाख की जनता की पुख्ता मुहर है।’’

नकवी ने पूरे क्षेत्र में चुनाव के दौरान जमकर प्रचार किया था और उम्मीद जताई थी कि लोगों ने अनुच्छेद 370 को समाप्त किए जाने का दिल से स्वागत किया है।

केंद्रीय गृह राज्य मंत्री जी किशन रेड्डी और युवा व खेल मामलों के मंत्री किरेन रिजिजू ने भी भाजपा पर विश्वास जताने के लिए लेह-लद्दाख की जनता का धन्यवाद किया।

ब्रजेन्द्र

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? पहले सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका बनाम न्यूजीलैंड के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

मिडिल ईस्ट में बढ़ता संघर्ष: ईरान ने अमेरिका के साथ बातचीत से किया इनकार, 'ऑपरेशन ट्रू प्रॉमिस 4' के तहत सैन्य ठिकानों को बनाया निशाना

Jasprit Bumrah Stats In T20 World Cup Knockout Matches: टी20 वर्ल्ड कप के नॉकआउट मैचों में कुछ ऐसा रहा है जसप्रीत बुमराह का प्रदर्शन, यहां देखें घातक तेज गेंदबाज के आकंड़ें

India vs England, ICC T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा भारत बनाम इंग्लैंड के बीच दूसरा सेमीफाइनल? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

\