देश की खबरें | सेना के शीर्ष कमांडरों ने देश की सुरक्षा चुनौतियों पर विचार-विमर्श शुरू किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय सेना के शीर्ष कमांडरों ने पूर्वी लद्दाख के कई क्षेत्रों में भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच तनावपूर्ण गतिरोध सहित देश की भारत की प्रमुख सुरक्षा चुनौतियों पर बुधवार को विचार-विमर्श शुरू किया।

जियो

नयी दिल्ली, 27 मई भारतीय सेना के शीर्ष कमांडरों ने पूर्वी लद्दाख के कई क्षेत्रों में भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच तनावपूर्ण गतिरोध सहित देश की भारत की प्रमुख सुरक्षा चुनौतियों पर बुधवार को विचार-विमर्श शुरू किया।

   थल सेनाध्यक्ष जनरल एम एम नरवणे तीन दिवसीय सम्मेलन की अध्यक्षता कर रहे हैं।

यह भी पढ़े | कोरोना वायरस के राजस्थान में 35 नए मामले पाए गए : 27 मई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

उम्मीद है कि कमांडर जम्मू-कश्मीर की समग्र स्थिति पर भी विचार करेंगे।

सरकारी सूत्रों ने कहा कि हालांकि, मुख्य जोर पूर्वी लद्दाख की स्थिति पर होगा जहां भारतीय और चीनी सेनिक पेंगोंग त्सो, गलवान घाटी, डेमचोक और दौलत बेग ओल्डी जैसे संवेदनशील क्षेत्रों में आमने-सामने हैं।

यह भी पढ़े | मुंबई: सायन हॉस्पिटल में 1 महीने के बच्चे ने जीती कोविड-19 से जंग, अस्पताल से डिस्चार्ज हुआ तो डॉक्टर और नर्स ने ताली बजाकर किया विदा, देखें वीडियो.

नाम नहीं उजागर करने की शर्त पर एक वरिष्ठ सैन्य अधिकारी ने कहा, "पाकिस्तान और चीन के साथ सीमाओं सहित भारत की सुरक्षा चुनौतियों के सभी पहलुओं पर कमांडरों द्वारा लंबी चर्चा की जाएगी।

भारत और चीन दोनों ने इस क्षेत्र में सभी संवेदनशील इलाकों में अपनी उपस्थिति काफी बढ़ा दी है। यह इस बात का संकेत है कि कोई भी पक्ष पीछे हटने को तैयार नहीं है।

पूर्वी लद्दाख में स्थिति तब बिगड़ी जब करीब 250 चीनी और भारतीय सैनिकों के बीच पांच मई को हिंसक झड़प हुयी। स्थानीय कमांडरों के स्तर पर बैठक के बाद दोनों पक्ष अलग हुए।

इसके बाद नौ मई को उत्तरी सिक्किम में भी इसी तरह की घटना हुई थी।

कमांडरों का सम्मेलन पहले 13-18 अप्रैल को होने वाला था। लेकिन कोरोना वायरस महामारी के कारण इसे स्थगित कर दिया गया था।

सम्मेलन का दूसरा चरण जून के अंतिम सप्ताह में होगा।

पूर्वी लद्दाख में गतिरोध पर भारत ने पिछले हफ्ते कहा कि उसने हमेशा सीमा प्रबंधन के प्रति जिम्मेदारी भरा रुख अपनाया है लेकिन चीनी सेना उसके सैनिकों को सामान्य गश्त के दौरान बाधा डाल रही है।

समझा जाता है कि भारत और चीन दोनों बातचीत के जरिए इस मुद्दे का हल तलाश रहे हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\