एजेंसी न्यूज

खेल की खबरें | तोक्यो ओलंपिक: भारत का चौथे दिन का कार्यक्रम

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. तोक्यो ओलंपिक के चौथे दिन सोमवार को भारत का कार्यक्रम इस प्रकार है।

खेल की खबरें | तोक्यो ओलंपिक: भारत का चौथे दिन का कार्यक्रम

तोक्यो, 25 जुलाई तोक्यो ओलंपिक के चौथे दिन सोमवार को भारत का कार्यक्रम इस प्रकार है।

तीरंदाजी:

भारत (प्रवीण जाधव, अतनु दास और तरूणदीप राय) बनाम कजाखस्तान, पुरुष टीम 1/8 एलिमिनेशन, भारतीय समयानुसार सुबह छह बजे से।

बैडमिंटन:

सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी बनाम मार्कस गिडियोन फर्नाल्डी और केविन संजया सुकामुल्जो (इंडोनेशिया), पुरुष युगल ग्रुप ए मैच, भारतीय समयानुसार सुबह नौ बजकर 10 मिनट से।

मुक्केबाजी:

आशीष कुमार बनाम एरबीके तुओहेता (चीन), पुरुष 75 किग्रा राउंड आफ 32 मुकाबला, भारतीय समयानुसार दोपहर तीन बजकर छह मिनट से।

तलवारबाजी:

सी भवानी देवी बनाम नादिया बेन अजिजि (ट्यूनीशिया), महिला सेबर व्यक्तिगत टेबल आफ 64 मुकाबला, भारतीय समयानुसार सुबह पांच बजकर 30 मिनट पर।

हॉकी:

भारत बनाम जर्मनी, महिला पूल ए मैच, भारतीय समयानुसार शाम पांच बजकर 45 मिनट पर।

सेलिंग:

विष्णु सरवनन, पुरुष लेजर रेस, भारतीय समयानुसार सुबह आठ बजकर 35 मिनट पर।

नेत्रा कुमानन, महिला लेजर रेडियल रेस, भारतीय समयानुसार सुबह 11 बजकर पांच मिनट पर।

निशानेबाजी:

मेराज अहमद खान और अंगद वीर सिंह बाजवा, पुरुष स्कीट स्पर्धा दूसरा दिन, भारतीय समयानुसार सुबह छह बजकर 30 मिनट से।

पुरुष स्कीट फाइनल: भारतीय समयानुसार दोपहर 12 बजकर 20 मिनट से

तैराकी:

साजन प्रकाश: पुरुष 200 मीटर बटरफ्लाई हीट्स, भारतीय समयानुसार दोपहर तीन बजकर 45 मिनट से।

टेबल टेनिस:

अचंता शरत कम बनाम टियागो अपोलोनिया (पुर्तगाल), पुरुष एकल दूसरा दौर, भारतीय समयानुसार सुबह छह बजकर 30 मिनट से।

मनिका बत्रा बनाम सोफिया पोलकानोवा (आस्ट्रिया), महिला एकल तीसरा दौर, भारतीय समयानुसार दोपहर 12 बजे से।

टेनिस:

सुमित नागल बनाम दानिल मेदवेदेव (रूस ओलंपिक समिति), पुरुष एकल दूसरा दौर, भारतीय समयानुसार सुबह सात बजकर 30 मिनट के बाद तीसरा मुकाबला।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 25, 2021 06:37 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).