एजेंसी न्यूज

खेल की खबरें | तोक्यो ओलंपिक प्रवक्ता ने कहा, 2021 में ओलंपिक खेलों का आयोजन होगा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. आयोजकों की तरफ से यह बयान इसलिए आया है क्योंकि हाल में जापान में कराये गये एक सर्वे के अनुसार 77 प्रतिशत लोगों का मानना है कि उन्हें नहीं लगता कि अगले साल इन खेलों का आयोजन हो पाएगा।

खेल की खबरें | तोक्यो ओलंपिक प्रवक्ता ने कहा, 2021 में ओलंपिक खेलों का आयोजन होगा

आयोजकों की तरफ से यह बयान इसलिए आया है क्योंकि हाल में जापान में कराये गये एक सर्वे के अनुसार 77 प्रतिशत लोगों का मानना है कि उन्हें नहीं लगता कि अगले साल इन खेलों का आयोजन हो पाएगा।

जापान न्यूज नेटवर्क द्वारा करवाये गये इस सर्वे के अनुसार केवल 17 प्रतिशत प्रतिभागियों को लगता है कि कोरोना वायरस महामारी के बावजूद अगले साल तोक्यो ओलंपिक खेलों को कराया जा सकता है।

यह भी पढ़े | सौरव गांगुली ने कहा- एशिया कप रद्द हो गया है, पीसीबी अनजान.

तोक्यो ओलंपिक के प्रवक्ता मासा ताकाया ने गुरूवार को तोक्यो ओलंपिक के बारे में यह बात कही।

तोक्यो शहर की सरकार ने गुरूवार को कोरोना वायरस के एक दिन में रिकार्ड 224 संक्रमित मामले दर्ज किये जिससे अप्रैल में 204 मामलों का रिकार्ड टूट गया। हालांकि यह कई मानकों के हिसाब से काफी कम हैं लेकिन जापान की राजधानी में पिछले हफ्ते से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़ रही है।

यह भी पढ़े | England vs West Indies: इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के खिलाड़ियों ने घुटने के बल बैठकर किया नस्लवाद का विरोध.

जापान में कोविड-19 से अब तक 1000 लोगों की जान जा चुकी है।

ताकाया ने कहा कि जिस तरह से सर्वे कराये जाते हैं, उससे बहुत अलग तरह के संदेश मिल सकते हैं। उन्होंने कहा कि तोक्यो की एकमात्र योजना खेलों को 23 जुलाई 2021 में शुरू करने की है।

पिछले महीने जापानी न्यूज एजेंसी क्योदो और एक टीवी चैनल के सर्वे में पाया गया कि 51.7 प्रतिशत प्रतिभागियों को नहीं लगता कि अगले साल खेलों का आयोजन होना चाहिए। लेकिन 46 प्रतिशत ओलंपिक को समयानुसार होते हुए देखना चाहते हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 09, 2020 03:45 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).