खेल की खबरें | एससी ईस्ट बंगाल के खिलाफ जीतने के लिए हमें चैंपियन की तरह खेलना होगा: कोटल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. चिर प्रतिद्वंद्वी एससी ईस्ट बंगाल के खिलाफ इंडियन सुपर लीग में बहुप्रतीक्षित मुकाबले से पांच दिन पहले एटीके मोहन बागान के बंगाल के खिलाड़ी काफी उत्साहित हैं और खेल के मानसिक पहलू पर काम कर रहे हैं।

बेनौलिम (गोवा), 23 नवंबर चिर प्रतिद्वंद्वी एससी ईस्ट बंगाल के खिलाफ इंडियन सुपर लीग में बहुप्रतीक्षित मुकाबले से पांच दिन पहले एटीके मोहन बागान के बंगाल के खिलाड़ी काफी उत्साहित हैं और खेल के मानसिक पहलू पर काम कर रहे हैं।

एंटोनियो लोपेज हबास के मार्गदर्शन में खेलने वाले एटीके मोहन बागान ने अपने अभियान की शुरुआत केरल ब्लास्टर्स के खिलाफ जीत के साथ की। पिछले तीन सत्र में यह पहला मौका है जब टीम ने सत्र का अपना पहला मैच जीता।

यह भी पढ़े | Ind vs Aus Test Series 2020: ऑस्ट्रेलिया दौरे में टेस्ट खेलने के लिए भारतीय टीम के दो सबसे दिग्गज खिलाड़ी 4-5 दिनों में होंगे रवाना, ऑस्ट्रेलियाई खेमे में टेंशन.

केरल के खिलाफ कप्तान की भूमिका निभाने वाले प्रीतम कोटल ने कहा कि उनकी टीम फायदे की स्थिति में है और उन्हें ‘चैंपियन’ की तरह खेलना होगा।

एटीके मोहन बागान की ओर से सर्वाधिक 13 डर्बी मुकाबलों में खेलने वाले कोटल ने यहां कहा, ‘‘केरल के खिलाफ मुकाबले में जीत के साथ हम निश्चित तौर पर शुक्रवार को होने वाले मैच के लिए मानसिक रूप से बेहतर स्थिति में होंगे। हम पिछले साल के चैंपियन हैं। इसलिए हमें चैंपियन की तरह खेलना होगा, मैं सभी को यही कह रहा हूं।’’

यह भी पढ़े | IND vs AUS Series 2020-21: ज्यॉफ लॉसन ने कहा- बिना विराट कोहली के भारत, स्टीव स्मिथ और डेविड वार्नर के बिना ऑस्ट्रेलिया जैसा.

एटीके के साथ मोहन बागान के विलय के बाद हालांकि फिजी के रॉय कृष्णा, डेविड विलियम्स, एडू गार्सिया और तिरी जैसे खिलाड़ियों को पहली बार कोलकाता डर्बी मुकाबले में खेलने का मौका मिलेगा।

एटीके मोहन बागान की टीम में हालांकि डर्बी अनुभवी की कोई कमी नहीं है क्योंकि टीम के सात बंगाली खिलाड़ियों में से छह को डर्बी मुकाबलों में खेलने का अनुभव है।

कोटल ने कहा, ‘‘हम इन मैचों को देखते हुए बड़े हुए है इसलिए यह हमारी (बंगालियों) नसों में है।’’

यह डिफेंडर मोहन बागान की ओर से पांच सत्र खेला लेकिन उसे कभी टीम की अगुआई करने का मौका नहीं मिला।

विलय होकर आईएसएल में खेलने वाली एटीके मोहन बागान के हालांकि कोटल को अपने पहले ही मैच में टीम की अगुआई करने का मौका मिल गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 30वें मुकाबले में जीत का सिलसिला जारी रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मुंबई इंडियंस से होगी टक्कर, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

Tamil Nadu Explosion: विरुधुनगर की पटाखा फैक्ट्री में धमाका, 18 लोगों की मौत, कई घायल (Watch Videos)

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Live Score Update: महाराजा यादविंद्र सिंह स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

KKR vs RR, IPL 2026 28th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स को हराकर कोलकाता नाइट राइडर्स ने दर्ज की पहली जीत, रिंकू सिंह ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड