जरुरी जानकारी | गडकरी मप्र में 9,400 करोड़ रुपये की 35 राजमार्ग परियोजनाओं का उद्घाटन, शिलान्यास करेंगे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी 25 अगस्त को मध्य प्रदेश में 9,400 करोड़ रुपये से अधिक लागत वाली परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे।

नयी दिल्ली, 23 अगस्त केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी 25 अगस्त को मध्य प्रदेश में 9,400 करोड़ रुपये से अधिक लागत वाली परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे।

सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय के बयान के अनुसार इन 35 परियोजनाओं में 1139 किलोमीटर राजमार्ग का निर्माण शामिल है।

यह भी पढ़े | Ganesh Chaturthi 2020: अमिताभ बच्चन ने लालबाग के राजा की पुरानी फोटो शेयर कर, बाप्पा का किया स्वागत.

बयान के अनुसार, ‘‘केंद्रीय सड़क परिवहन, राजमार्ग और सूक्ष्म, लघु और मझोले उद्यम (एमएसएमई) मंत्री गडकरी 25 अगस्त, 2020 को मध्य प्रदेश में 35 राजमार्ग परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे।’’

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान वीडियो कांफ्रेन्सिंग के जरिये इस कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। इस दौरान केंद्रीय मंत्री थावरचंद गहलोत, नरेंद्र सिंह तोमर और राज्यमंत्री प्रहलाद सिंह पटेल, फग्गन सिंह कुलस्ते और वीके सिंह समेत अन्य उपस्थित रहेंगे।

यह भी पढ़े | SP Balasubrahmanyam Health Update: अस्पताल में कोरोना का इलाज करा रहे एस.पी. बालासुब्रमण्यम की हालत नाजुक.

बयान के अनुसार, ‘‘इन परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास के तहत 1,139 किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण शामिल है। इस पर 9400 करोड़ रुपये से अधिक लागत अनुमानित है।

मध्य प्रदेश में ये सड़क परियोजनाएं राज्य में बेहतर संपर्क, सुविधा और आर्थिक विकास को गति देंगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 1st T20I Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच कल खेला जाएगा पहला टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

IPL 2026: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ इन बल्लेबाजों ने बनाए सबसे ज्यादा रन, टॉप 5 में दो भारतीय बल्लेबाज शामिल

Virat Kohli vs Jasprit Bumrah In IPL: आईपीएल में विराट कोहली को इतनी बार पवेलियन भेज चुके हैं जसप्रीत बुमराह, यहां देखें घातक तेज गेंदबाज का पूरा रिकॉर्ड

New Zealand Women vs South Africa Women, 3rd T20I Match Preview: कल न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा तीसरा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

\