देश की खबरें | दिल्ली में बिजली सब्सिडी पाने के लिए उपभोक्ताओं को देनी होगी मिस कॉल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि बिजली के बिल में सब्सिडी का विकल्प चुनने वाले ग्राहकों के लिए बुधवार से ऑनलाइन और ऑफलाइन, दोनों माध्यम उपलब्ध होंगे।

नयी दिल्ली, 14 सितंबर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि बिजली के बिल में सब्सिडी का विकल्प चुनने वाले ग्राहकों के लिए बुधवार से ऑनलाइन और ऑफलाइन, दोनों माध्यम उपलब्ध होंगे।

उन्होंने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि दिल्ली में बिजली उपभोक्ता बुधवार से सब्सिडी का विकल्प चुनने के लिए 7011311111 नंबर पर मिस कॉल दे सकते हैं।

केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में बहुत से लोग बिजली बिल में सब्सिडी छोड़ना चाहते हैं और जो सब्सिडी लेने के इच्छुक हैं, उन्हें आवेदन करने के लिए एक फॉर्म भरना पड़ेगा।

उन्होंने कहा कि 7011311111 नंबर पर मिस कॉल देने के बाद उपभोक्ताओं को व्हाट्सऐप पर आवेदन पत्र मिलेगा, जिसे वे सब्सिडी पाने के लिए भर सकते हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि 31 अक्टूबर तक सब्सिडी के लिए आवेदन करने वालों को उस महीने तक की सब्सिडी दी जाएगी। उन्होंने कहा कि लोग सब्सिडी के लिए हर महीने आवेदन कर सकते हैं।

केजरीवाल ने यह भी दावा किया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने पंजाब में आम आदमी पार्टी (आप) के दस विधायकों को तोड़ने की कोशिश की। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा राज्यों में विधायकों को खरीदकर सरकारें गिरा रही है।

पंजाब में सत्तारूढ़ ‘आप’ ने मंगलवार को भाजपा पर आरोप लगाया था कि वह भगवंत मान के नेतृत्व वाली सरकार को गिराने के लिए पार्टी के हर विधायक को 20 से 25 करोड़ रुपये तक की पेशकश कर रही है।

हालांकि, भाजपा ने ‘आप’ के आरोपों को बेबुनियाद बताते हुए इन्हें “झूठ का पुलिंदा” करार दिया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

KKR vs MI, IPL 2026 65th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स में कोलकाता नाइट राइडर्स ने मुंबई इंडियंस को 4 विकेट से रौंदा, मनीष पांडे और रोवमैन पॉवेल ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs CSK, IPL 2026 66th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

KKR vs MI, IPL 2026 65th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स में मुंबई इंडियंस ने कोलकाता नाइट राइडर्स के सामने रखा 148 रनों का टारगेट, कॉर्बिन बॉश ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

IPL Playoff Scenario 2026: मुंबई इंडियंस तय करेगी पंजाब किंग्स, चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स की किस्मत, राजस्थान रॉयल्स के लिए करो या मरो की स्थिति बरकरार