देश की खबरें | विश्व नेता बनने के लिए हमें होमियोपैथी, आयुर्वेद में शोध को बढ़ावा देना होगा : भाजपा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राज्यसभा में शुक्रवार को भाजपा के एक सदस्य ने होमियोपैथी और भारतीय दवाइयों के क्षेत्र में शोध एवं अनुसंधान को बढ़ावा देने का आह्वान करते हुए कहा कि विश्व नेता बनने के लिए हमें वैकल्पिक पद्धतियों में आगे आना होगा।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 18 सितंबर राज्यसभा में शुक्रवार को भाजपा के एक सदस्य ने होमियोपैथी और भारतीय दवाइयों के क्षेत्र में शोध एवं अनुसंधान को बढ़ावा देने का आह्वान करते हुए कहा कि विश्व नेता बनने के लिए हमें वैकल्पिक पद्धतियों में आगे आना होगा।

भाजपा सदस्य सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि हमारे सामने एक नयी चुनौती है और नयी शताब्दी में हम नए तरीके से आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि अगर विश्व का नेता बनना है तो हमें वैकल्पिक प्रौद्योगिकी को ही अपनाना होगा।

यह भी पढ़े | COVID-19 Vaccine Update: एम्स के कम्युनिटी मेडिसिन डिपार्टमेंट के प्रमुख डॉ. संजय राय बोले, वैक्सीन का ट्रायल दूसरे चरण में, अगले साल के मध्य में मिल सकती है कोविड-19 की दवा.

उन्होंने कहा कि स्थापित प्रौद्योगिकी अपनाकर हम अनुयायी ही बन सकते हैं, नेता नहीं।

उन्होंने रवींद्रनाथ टैगोर को उद्धृत करते हुए कहा कि आजादी के बाद के समय में यदि आयुर्वेद और होमियोपैथी के कुछ शोध संस्थान स्थापित कर लिए गए होते और हमारे पास कुछ पेटेंट होते तो आज हम दुनिया में एक अलग ढंग से खड़े होते।

यह भी पढ़े | Parliament Monsoon Session: लोकसभा में अनुराग ठाकुर ने लिया नेहरु और सोनिया गांधी का नाम, कांग्रेस ने किया हंगामा.

उन्होंने कहा कि चीन ने इस दिशा में काफी शोध किया है। हमें भी शोध एवं अनुसंधान की दिशा में बढ़ना चाहिए। विश्व नेता बनने के लिए हमें वैकल्पिक पद्धतियों में आगे आना होगा।

त्रिवेदी ने कहा कि भारत में आयुर्वेद और होमियोपैथी काफी लोकप्रिय हैं लेकिन जैसी व्यवस्थित संरचना और प्रक्रिया होनी चाहिए थी, वह नहीं है। उन्होंने कहा कि भारत में अभी 248 होमियोपैथी कॉलेज हैं जिनमें करीब 19 हजार स्नातक और एक हजार से अधिक स्नातकोत्तर सीटें हैं। इसके अलावा देश में करीब 2.46 लाख रजिस्टर्ड डॉक्टर हैं।

उन्होंने कहा कि 1973 के कानून के अनुसार परिषद का गठन किया गया था लेकिन उनमें अनियमितताएं और समस्याएं थीं। उन कमियों को दूर करने के लिए मौजूदा विधेयक लाया गया है।

वह होमियोपैथी केंद्रीय परिषद (संशोधन) विधेयक, 2020 और भारतीय चिकित्सा केंद्रीय परिषद (संशोधन) विधेयक, 2020 पर एक साथ हुयी चर्चा में भाग ले रहे थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Weather Update: जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुंबई के मौसम का हाल

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\