देश की खबरें | रक्षा क्षेत्र में दुनिया के लिए उत्पादन करने का लक्ष्य हासिल करना है : राजनाथ सिंह

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बृहस्पतिवार को कहा कि घरेलू रक्षा उद्योग को बढ़ावा देने की अनेक पहलों का मकसद केवल भारत को सैन्य उपकरणों और प्रणालियों के उत्पादन में आत्म-निर्भर बनाना ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया में उनकी आपूर्ति करना भी है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 27 अगस्त रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बृहस्पतिवार को कहा कि घरेलू रक्षा उद्योग को बढ़ावा देने की अनेक पहलों का मकसद केवल भारत को सैन्य उपकरणों और प्रणालियों के उत्पादन में आत्म-निर्भर बनाना ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया में उनकी आपूर्ति करना भी है।

सिंह ने प्रमुख रक्षा उपकरण निर्माता कंपनियों के शीर्ष अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि भारत की सैन्य शक्ति का स्वदेशी तकनीक पर आधारित होना महत्वपूर्ण है जिससे इसे रणनीतिक स्वायत्तता मिलेगी।

यह भी पढ़े | असम में महसूस किये गए भूकंप के झटके, तीव्रता 3.4 मापी गई: 27 अगस्त 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

रक्षा मंत्री ने घरेलू रक्षा उद्योग को यह आश्वासन भी दिया कि सरकार उन्हें विश्वस्तरीय उपकरणों तथा शस्त्रों के अनुसंधान एवं विकास में हरसंभव सहयोग प्रदान करेगी।

उन्होंने कहा, ‘‘हम न केवल मेक इन इंडिया को लागू करना चाहते हैं बल्कि मेक फॉर वर्ल्ड के लक्ष्य को भी हासिल करना चाहते हैं।’’

यह भी पढ़े | NEET-JEE 2020 Exams 2020: झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक को लिखा पत्र, कोरोना महामारी के बीच नीट और जेईई की परीक्षा को स्थगित का किया अनुरोध.

सरकार ने घरेलू रक्षा उत्पादन को बढ़ावा देने के मकसद से पिछले कुछ महीने में कई नीतिगत पहल की हैं।

सिंह ने फिक्की और रक्षा मंत्रालय द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित सेमिनार में कहा, ‘‘सरकार ने अनेक पहल की हैं जिससे यह बदलाव हुआ है। हम भारत और पूरी दुनिया के विकास में और अधिक सकारात्मक योगदान के लिए आत्म-निर्भर बनना चाहते हैं।’’

रक्षा मंत्री ने कहा कि प्रौद्योगिकी से क्षमता आएगी और आधुनिक तकनीक वाले देश भविष्य में दुनिया का नेतृत्व करेंगे।

उन्होंने कहा, ‘‘हमें पूरा भरोसा है कि भारतीय उद्योग में अपार उत्पादन क्षमता हैं।’’

सिंह ने कहा, ‘‘हमने निजी क्षेत्र के परीक्षण के लिए अपनी फायरिंग रेंज और परीक्षण सुविधाएं खोली हैं। हमारे रक्षा उत्पादन और निर्यात संवर्धन नीति (डीपीईपीपी) 2020 के मसौदे में घरेलू रक्षा उत्पादन को बढ़ावा देने के अनेक उपाय हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘आत्म-निर्भरता की खोज में हम सभी तरह के सुझाव और नीतिगत सुधारों के लिए तैयार हैं जिससे हमारे उद्योग को विश्वस्तरीय उपकरण और हथियारों का उत्पादन करने की क्षमता मिलेगी।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs PBKS, IPL 2026 35th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में पंजाब किंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 6 विकेट से रौंदा, प्रभसिमरन सिंह और श्रेयस अय्यर ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

LHQ vs PSZ, PSL 2026 38th Match Live Score Update: गद्दाफी स्टेडियम में लाहौर कलंदर्स बनाम पेशावर जाल्मी के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Live Score Update: सवाई मानसिंह स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Live Toss And Scorecard: सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान ईशान किशन ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला. यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड