एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | टीएमसी कार्यकर्ताओं ने मेरे साथ मारपीट की: प. बंगाल भाजपा नेता

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भाजपा के वरिष्ठ नेता सब्यसाची दत्ता पर सोमवार को उत्तरी 24 परगना के लेक टाउन इलाके में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के कुछ कार्यकर्ताओं ने कथित रूप से हमला किया है। पुलिस सूत्रों ने यह जानकारी दी।

देश की खबरें | टीएमसी कार्यकर्ताओं ने मेरे साथ मारपीट की: प. बंगाल भाजपा नेता
जियो

कोलकाता, आठ जून भाजपा के वरिष्ठ नेता सब्यसाची दत्ता पर सोमवार को उत्तरी 24 परगना के लेक टाउन इलाके में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के कुछ कार्यकर्ताओं ने कथित रूप से हमला किया है। पुलिस सूत्रों ने यह जानकारी दी।

भाजपा की राज्य इकाई के सचिव दत्ता पिछले साल अक्टूबर में टीएमसी छोड़ भाजपा में शामिल हुए थे। वह टीएमसी के टिकट पर विधायक बने थे, लेकिन भाजपा में शामिल होने के बाद भी उन्होंने विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा नहीं दिया था।

यह भी पढ़े | PUBG खेलने के बाद कोटा में नौवीं के छात्र ने लगाई फांसी, सदमे में पूरा परिवार.

सूत्रों के अनुसार दत्ता हाल ही में कोविड-19 से उबरे पार्टी कार्यकर्ताओं से मिलने के लिये लेक टाउन गए थे।

दत्ता ने कहा, ''लेक टाउन से लौटते समय टीएमसी के कुछ कार्यकर्ताओं ने मुझे गालियां दीं और मेरे साथ मारपीट भी की। जब मेरे सुरक्षा अधिकारी ने उन्हें रोकने की कोशिश की, तो उनके साथ भी मारपीट की गई। उन्होंने मेरी कार में भी तोड़फोड़ की और खिड़की के शीशे तोड़ दिए

यह भी पढ़े | मणिपुर हाई कोर्ट ने बीजेपी में शामिल होने वाले 7 कांग्रेसी विधायकों को विधानसभा में जाने से रोका, स्पीकर अयोग्यता पर लें फैसला.

।''

दत्ता ने कहा कि उन्होंने इस संबंध में पुलिस में शिकायत की है।

हालांकि टीएमसी नेतृत्व ने घटना में पार्टी कार्यकर्ताओं के शामिल होने की बात को खारिज कर दिया है। मामले की जांच जारी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 08, 2020 04:40 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).