एजेंसी न्यूज

West Bengal: राहुल गांधी के बाद चुनाव प्रचार पर ममता बनर्जी का बड़ा ऐलान, छोटी-छोटी चुनावी सभाएं करेगी टीएमसी

ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) ने एक टीवी चैनल से कहा कि वह राज्य के विभिन्न भागों में आम तौर पर दिए जाने वाले 50 मिनट से एक घंटे के भाषण में 20 मिनट या उससे अधिक समय की कटौती करेंगी ताकि लोगों को सभा में लंबे समय तक न रहना पड़े.

West Bengal: राहुल गांधी के बाद चुनाव प्रचार पर ममता बनर्जी का बड़ा ऐलान, छोटी-छोटी चुनावी सभाएं करेगी टीएमसी
ममता बनर्जी (Photo Credits: ANI)

कोलकाता: पश्चिम बंगाल (West Bengal) में कोविड-19 (COVID-29) के मामलों में वृद्धि के मद्देनजर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) ने रविवार को कहा कि उनकी पार्टी तृणमूल कांग्रेस (TMC) कोलकाता में छोटी-छोटी चुनावी सभाएं आयोजित करेगी और वह उन जिलों में आयोजित रैलियों में छोटे-छोटे भाषण देंगी, जिनमें शेष तीन चरणों में मतदान होना है. पश्चिम बंगाल में कोरोना का कहर: सीएम ममता बनर्जी ने पीएम मोदी को पत्र लिखकर वैक्सीन, रेमेडीसविर और अन्य दवाओं की मांग की

ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) ने एक टीवी चैनल से कहा कि वह राज्य के विभिन्न भागों में आम तौर पर दिए जाने वाले 50 मिनट से एक घंटे के भाषण में 20 मिनट या उससे अधिक समय की कटौती करेंगी ताकि लोगों को सभा में लंबे समय तक न रहना पड़े.

उन्होंने कहा, ''हां, हमने अगले तीन चरणों में शहर में गली-कूचों में छोटी-छोटी सभाएं करने का निर्णय है. हम अब बड़ी-बड़ी सभाएं नहीं करेंगे। साथ ही मेरे भाषण भी काफी छोटे होंगे.''

तृणमूल कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य डेरेक ओ'ब्रायन ने ट्वीट किया, ''ममता बनर्जी अब कोलकाता में प्रचार नहीं करेंगी. शहर में 26 अप्रैल को मतदान के अंतिम दिन केवल सांकेतिक सभा होगी. उन्होंने सभी जिलों में अपनी सभी चुनावी रैलियों के समय में कटौती की है. उनके भाषण केवल 30 मिनट के होंगे.''

पश्चिम बंगाल में आठ चरण में हो रहा विधानसभा चुनाव अभी जारी है.

राज्य में रविवार को एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के 8,419 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या 6,59,927 हो गई है.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 19, 2021 01:25 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).