खेल की खबरें | खिताब का दावेदार आस्ट्रेलिया महिला एशिया कप के लिए भारत पहुंचा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. खिताब का प्रबल दावेदार आस्ट्रेलिया गुरुवार को दो मुकाबलों के साथ शुरू हो रहे एएफसी महिला एशियाई कप के लिए यहां पहुंच गया।

मुंबई, 19 जनवरी खिताब का प्रबल दावेदार आस्ट्रेलिया गुरुवार को दो मुकाबलों के साथ शुरू हो रहे एएफसी महिला एशियाई कप के लिए यहां पहुंच गया।

टूर्नामेंट के 20वें सत्र में 12 टीम हिस्सा लेंगी और तीन स्टेडियम में 30 मुकाबले खेले जाएंगे।

भारत में आस्ट्रेलिया के उच्चायुक्त बैरी ओफारेल ने ट्वीट किया, ‘‘द मेटिलडास (आस्ट्रेलिया की महिला फुटबॉल टीम) एएफसी एशियाई कप के लिए मुंबई हवाई अड्डे पर पहुंच गई है। उन्हें खेलते हुए देखने के लिए और इंतजार नहीं कर सकता।’’

टूर्नामेंट से पहले आस्ट्रेलिया की टीम दुबई में ट्रेनिंग कर रही थी।

आस्ट्रेलिया ने 2010 में यह टूर्नामेंट जीता था और 2006, 2014 और 2018 में टीम उप विजेता रही। टीम को पिछले दो फाइनल में जापान के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा।

फीफा रैंकिंग में 11वें स्थान के साथ टूर्नामेंट की शीर्ष रैंकिंग वाली टीम आस्ट्रेलिया और गत चैंपियन जापान खिताब के दावेदारों में शामिल हैं।

टूर्नामेंट में फाइनल्स में पहली बार आठ की जगह 12 टीम हिस्सा ले रही हैं। ईरान टूर्नामेंट में पदार्पण कर रहा है।

चार टीम के तीन ग्रुप बनाए गए हैं। प्रत्येक ग्रुप से दो शीर्ष टीम और तीसरे स्थान पर रहने वाली दो सर्वश्रेष्ठ टीम क्वार्टर फाइनल में जगह बनाएंगी। सेमीफाइनल में जगह बनाने वाली चार टीम आस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में 2023 में होने वाले फीफा विश्व कप के लिए सीधे क्वालीफाई करेंगी।

अगर आस्ट्रेलिया सेमीफाइनल में जगह बनाता है तो क्वार्टर फाइनल में हारने वाली चार टीम के बीच दो प्ले आफ मुकाबलों की विजेता टीम भी 2023 फीफा विश्व कप में सीधे जगह बनाएंगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

South Africa vs New Zealand, T20 World Cup 2026 1st Semi-Final Scorecard: कोलकाता में फिन एलन की आई आंधी, दक्षिण अफ्रीका को 9 विकेट से हराकर न्यूजीलैंड ने फाइनल में बनाई अपनी जगह; यहां देखें SA बनाम NZ मैच का स्कोरकार्ड

India vs England, ICC T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Match Stats And Preview: दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में इंग्लैंड को हराकर टूर्नामेंट के फाइनल में अपनी जगह पक्की करना चाहेगी टीम इंडिया, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

South Africa vs New Zealand, T20 World Cup 2026 1st Semi-Final Scorecard: कोलकाता में दक्षिण अफ्रीका ने न्यूजीलैंड के सामने रखा 170 रनों का टारगेट, मार्को जानसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

बिहार की राजनीति में बड़ा मोड़: क्या सीएम नीतीश कुमार देंगे इस्तीफा? राज्यसभा जाने की अटकलों से हलचल तेज

\