जरुरी जानकारी | टाइटन के तीसरी तिमाही का शुद्ध मुनाफा 12 प्रतिशत बढ़कर 530 करोड़ रुपये

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. टाटा समूह की टाइटन कंपनी ने बुधवार को बताया कि दिसंबर 2020 में समाप्त तीसरी तिमाही में उसका एकीकृत शुद्ध मुनाफा 11.81 प्रतिशत बढ़कर 530 करोड़ रुपये रहा। इस दौरान आभूषण कारोबार की आय में अच्छी वृद्धि हुई।

नयी दिल्ली, 10 फरवरी टाटा समूह की टाइटन कंपनी ने बुधवार को बताया कि दिसंबर 2020 में समाप्त तीसरी तिमाही में उसका एकीकृत शुद्ध मुनाफा 11.81 प्रतिशत बढ़कर 530 करोड़ रुपये रहा। इस दौरान आभूषण कारोबार की आय में अच्छी वृद्धि हुई।

कंपनी ने पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में 474 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा कमाया था।

कंपनी ने बीएसई को बताया कि समीक्षाधीन तिमाही के दौरान कंपनी की कुल आय बढ़कर 7,659 करोड़ रुपये हो गयी जो पिछले साल की समान अवधि के 6,550 करोड़ रुपये से 16.93 प्रतिशत अधिक है।

कंपनी ने कहा, ‘‘टाइटन कंपनी का आभूषण प्रभाग त्योहारी मौसम में आये प्रभावशाली सुधार की वजह से वित्तवर्ष 2020-21 की तीसरी तिमाही में वर्ष दर वर्ष बिक्री मामले में वृद्धि के रास्ते पर लौट आया है।’’

टाइटन के आभूषण खंड ने तिमाही के दौरान 6,249 करोड़ रुपये की आय (सोने की बुलियन बिक्री को छोड़कर) दर्ज की, जो पिछले साल के 5,409 करोड़ रुपये की आय से 16 प्रतिशत अधिक है।

इस तिमाही में घड़ियों और ऐसे अन्य धारण करने वाले उत्पादों का कारोबार पिछले साल के 625 करोड़ रुपये के मुकाबले 12 प्रतिशत की गिरावट के साथ 550 करोड़ रुपये रह गया।

टाइटन कंपनी के प्रबंध निदेशक सीके वेंकटरमन ने कहा, ‘‘कुछ महीने पहले हमने जो सुधार की उम्मीद की थी उसके मुकाबले मौजूदा सुधार कहीं बेहतर है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Pahalgam Terror Attack Anniversary: पहलगाम आतंकी हमले की बरसी पर Razdan Pass पर उमड़ी पर्यटकों की भीड़, जान गंवाने वाले पीड़ितों को दी श्रद्धांजलि; VIDEO

LSG vs RR, IPL 2026 32nd Match Preview: इकाना स्टेडियम में आज लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच होगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट समेत सारे डिटेल्स

LSG vs RR, IPL 2026 32nd Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 32वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को हराकर तीसरी जीत दर्ज करना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

Mumbai-Pune Expressway: ब्रिज मरम्मत के चलते मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर 23-24 अप्रैल को 3 घंटे के लिए यातायात रहेगा बंद, यात्रियों के लिए एडवायजरी; चेक डिटेल्स