खेल की खबरें | समय बताएगा यूएई के हालात बल्लेबाजों के मददगार होंगे या गेंदबाजों के: अमित मिश्रा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) की पिचों से स्पिनरों को मदद मिलने की उम्मीद है लेकिन दिल्ली कैपिटल्स के अनुभवी लेग स्पिनर अमित मिश्रा का मानना है कि ऐसी भविष्यवाणी करना जल्दबाजी होगी क्योंकि अब तक हालात ‘तटस्थ’ हैं।

दुबई, 16 सितंबर संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) की पिचों से स्पिनरों को मदद मिलने की उम्मीद है लेकिन दिल्ली कैपिटल्स के अनुभवी लेग स्पिनर अमित मिश्रा का मानना है कि ऐसी भविष्यवाणी करना जल्दबाजी होगी क्योंकि अब तक हालात ‘तटस्थ’ हैं।

भारत के इस 36 साल के स्पिनर ने कहा कि यूएई की पिचें बल्लेबाजों की अधिक मददगार होंगी या गेंदबाजों की यह टूर्नामेंट शुरू होने के बाद ही पता चल पाएगा।

यह भी पढ़े | IPL 2020 Update: आईपीएल के दौरान सट्टेबाजी को रोकने के लिए ब्रिटिश कंपनी की मदद लेगा BCCI.

दिल्ली कैपिटल्स द्वारा जारी विज्ञप्ति में मिश्रा ने कहा, ‘‘अब तक हालात तटस्थ हैं। मैं यह नहीं कह सकता कि ये बल्लेबाजों के अधिक अनुकूल होंगे या गेंदबाजों के।’’

श्रीलंका के लसिथ मलिंगा के बाद आईपीएल के सबसे सफल गेंदबाज मिश्रा ने कहा, ‘‘जब हम खेलना शुरू करेंगे तब ही स्पष्ट तस्वीर सामने आएगी और हम कह पाएंगे कि बल्लेबाजों को अधिक मदद मिल रही है या गेंदबाजों को।’’

यह भी पढ़े | IPL 2020 Update: यहां पढ़ें आईपीएल में सर्वाधिक बार रन आउट होने वाले 3 खिलाड़ियों के नाम.

मिश्रा ने अब तक 147 आईपीएल मैचों में 157 विकेट चटकाए हैं और मलिंगा से 13 विकेट पीछे हैं जो निजी कारणों से इस बार टूर्नामेंट में हिस्सा नहीं ले रहे हैं।

भारत में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के कारण आईपीएल का आयोजन इस बार यूएई में किया जा रहा है।

आगामी प्रतियोगिता के लिए दिल्ली कैपिटल्स की तैयारी पर मिश्रा ने कहा, ‘‘हम बेहद सकारात्मक हैं लेकिन टी20 क्रिकेट में जीत का वादा करना मुश्किल है क्योंकि सभी टीमें काफी प्रतिस्पर्धी हैं और उनके पास स्तरीय खिलाड़ी हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हमारी टीम में भी काफी मैच विजेता खिलाड़ी हैं और हम प्रत्येक टीम के अनुसार अपनी तैयारी करेंगे। हम किसी टीम को कमतर नहीं आंक रहे और सभी को बराबर आंकने की जरूरत है।’’

आईपीएल की शुरुआत शनिवार को गत चैंपियन मुंबई इंडियन्स और चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच मुकाबले के साथ होगी।

दिल्ली कैपिटल्स की टीम अपने अभियान की शुरुआत रविवार को यहां किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ करेगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

ENG vs NZ Test Series 2026: न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इंग्लैंड टीम का ऐलान, बेन स्टोक्स होंगे कप्तान; एमिलियो गे, सॉनी बेकर और जेम्स रियू को पहली बार मौका

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Live Score Update: शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 58वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस को हराकर प्लेऑफ की उम्मीदों को मजबूत करना चाहेगी पंजाब किंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Live Toss And Scorecard: शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड