एजेंसी न्यूज

टिम पेन ने दिया ऑस्ट्रेलिया के एशेज जीतने पर कप्तानी छोड़ने का संकेत

आस्ट्रेलिया के टेस्ट कप्तान टिम पेन ने संकेत दिया है कि अगर उनकी टीम इस साल एशेज क्रिकेट श्रृंखला में इंग्लैंड को हरा देती है तो वह कप्तानी से विदा ले लेंगे. उन्होंने स्टीव स्मिथ को अगला कप्तान बनाये जाने की भी हिमायत की. सत्र की शुरूआत में सितारों के बिना खेल रही भारतीय टीम के खिलाफ घरेलू श्रृंखला में आस्ट्रेलिया की हार के बाद से 36 वर्ष के पेन पर कप्तानी से हटने का दबाव है.

टिम पेन ने दिया ऑस्ट्रेलिया के एशेज जीतने पर कप्तानी छोड़ने का संकेत
टिम पेन (Photo Credits: Getty Image)

आस्ट्रेलिया के टेस्ट कप्तान टिम पेन (Time Paine) ने संकेत दिया है कि अगर उनकी टीम इस साल एशेज क्रिकेट श्रृंखला (Ashes Cricket Series) में इंग्लैंड (England) को हरा देती है तो वह कप्तानी से विदा ले लेंगे. उन्होंने स्टीव स्मिथ (Steve Smith) को अगला कप्तान बनाये जाने की भी हिमायत की. सत्र की शुरूआत में सितारों के बिना खेल रही भारतीय टीम (Indian Team) के खिलाफ घरेलू श्रृंखला में आस्ट्रेलिया की हार के बाद से 36 वर्ष के पेन पर कप्तानी से हटने का दबाव है. वहीं स्मिथ 2018 के गेंद से छेड़खानी प्रकरण से पहले आस्ट्रेलिया (Australia) के कप्तान थे. पेन ने न्यूज डॉट कॉम डॉट एयू से कहा ,‘‘निश्चित तौर पर मैं फैसले नहीं लेता लेकिन मैने जितना समय स्टीव की कप्तानी में खेला, वह शानदार था. वह तकनीक का धनी है.’’ उन्होंने कहा ,‘‘वह बहुत कुछ मेरी तरह ही है. उसे काफी कम उम्र में कप्तानी सौंप दी गई जिसके लिये वह तैयार नहीं था. लेकिन जब तक मैं आया, वह परिपक्व हो गया था. उसके बाद दक्षिण अफ्रीका वाली घटना (गेंद से छेड़खानी) हो गई. लेकिन मैं उसे अगला कप्तान बनाये जाने का समर्थक हूं.’’ यह भी पढ़ें- राहुल द्रविड़ ने ऑस्ट्रेलियाई ढांचे से सीखा और भारत के लिए खिलाड़ियों का ठोस पूल तैयार किया- ग्रेग चैपल.

पेन ने संकेत दिया कि आस्ट्रेलियाई टीम अगर इस साल एशेज में इंग्लैंड को हरा देती है तो वह पद छोड़ देंगे. उन्होंने कहा ,‘‘कम से कम अगले छह टेस्ट तक तो हूं. मुझे लगेगा कि समय सही है और हम एशेज में आस्ट्रेलिया का सफाया कर देते हैं तो वह जाने का सही समय होगा.’’

भारत के खिलाफ श्रृंखला के बारे में उन्होंने कहा ,‘‘वे आपका ध्यान हटाने में माहिर है. हम उसी में फंस गए.जैसे उन्होंने कहा कि वे गाबा नहीं जायेंगे तो हमें पता ही नहीं था कि हम कहां खेलेंगे. इससे हमारा फोकस हट गया.’’ ऐसी अटकलें थी कि भारतीय टीम उस दौरे पर ब्रिसबेन में नहीं खेलना चाहती थी लेकिन भारत ने खेला और आखिरी दिन मैच जीतकर इतिहास रच दिया.

(The above story first appeared on LatestLY on May 13, 2021 12:14 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).