विदेश की खबरें | सुरक्षा कानून को लेकर बढ़ते विवाद के बीच टिकटॉक हांगकांग में बंद करेगा अपनी सेवाएं

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. यह विवादस्पद कानून पिछले सप्ताह हांगकांग में लागू किया गया था।

यह विवादस्पद कानून पिछले सप्ताह हांगकांग में लागू किया गया था।

फेसबुक, व्हाट्सऐप और टेलीग्राम ने पहले ही कह दिया था कि वे उपयोगकर्ता डेटा के कानून प्रवर्तन एजेंसियों से अनुरोध को स्वीकार नहीं करेंगे।

यह भी पढ़े | अमेरिका: साउथ डकोटा की गवर्नर कोरोना वायरस से संक्रमित, डोनाल्ड ट्रंप के साथ विमान में हुईं थी सवार.

सोशल मीडिया कंपनियों का कहना है कि वे सुरक्षा कानून के निहितार्थों का आकलन कर रही हैं, जिसके तहत उन चीजों को प्रतिबंधित किया गया है,जिसे बीजिंग अलगाववादी, विध्वंसक या आतंकवादी गतिविधियों या शहर के आंतरिक मामलों में विदेशी हस्तक्षेप के रूप में देखता है।

टिकटॉक ने एक बयान में कहा कि हालिया गतिविधियों को देखते हुए उसने अपनी सेवाएं रोकने का निर्णय किया है।

यह भी पढ़े | US To Ban Chinese Apps? भारत की तरह चाइनीज ऐप पर अमेरिका लगा सकता है लगाम, TikTok की परेशानी बढ़ी.

हांगकांग में इस राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत पुलिस को व्यापक अधिकार प्राप्त हैं, जिसके तहत उन्हें बिना वारंट के तलाशी लेने, संदिग्धों को शहर छोड़ने से रोकने और संचार बाधित करने समेत तमाम अन्य कार्रवाई करने की अनुमति होगी।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\