देश की खबरें | ‘पाकिस्तान की भाषा’ बोल रहे हैं टिकैत: भाजपा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने सिंधु जल संधि को स्थगित करने को लेकर सरकार के खिलाफ टिप्पणी करने के लिए भारतीय किसान यूनियन (बीकेयू) के अध्यक्ष नरेश टिकैत की सोमवार को आलोचना की और केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किसान नेता पर भारत के खिलाफ खड़े होने का आरोप लगाया।

नयी दिल्ली, 28 अप्रैल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने सिंधु जल संधि को स्थगित करने को लेकर सरकार के खिलाफ टिप्पणी करने के लिए भारतीय किसान यूनियन (बीकेयू) के अध्यक्ष नरेश टिकैत की सोमवार को आलोचना की और केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किसान नेता पर भारत के खिलाफ खड़े होने का आरोप लगाया।

मंत्री ने कहा कि पहलगाम आतंकवादी हमले के लिए जिम्मेदार लोगों को पानी नहीं दिया जाएगा।

टिकैत ने पहलगाम आतंकी हमले के परिणामस्वरूप सिंधु जल संधि को स्थगित करने के सरकार के फैसले पर आपत्ति जताई थी।

सोशल मीडिया पर सामने आए एक वीडियो क्लिप में टिकैत ने पहलगाम आतंकी हमले की निंदा की और इसमें शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

लेकिन उन्होंने यह भी कहा कि नरेन्द्र मोदी सरकार को पाकिस्तान के साथ सिंधु जल संधि को निलंबित नहीं करना चाहिए था, क्योंकि इससे पड़ोसी देश के आम लोग, खासकर किसान प्रभावित होंगे।

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री चौहान ने टिकैत की टिप्पणी के बारे में पूछने यहां संवाददाताओं से कहा, “ कुछ लोग मोदी सरकार का विरोध करते-करते देश का विरोध करने लगे हैं। हम बेगुनाहों का खून बहाने वालों और इसके लिए जिम्मेदार लोगों को पानी नहीं देंगे।”

भाजपा ने बीकेयू अध्यक्ष पर ‘‘पाकिस्तान की ’’ बोलने का आरोप लगाया और उनसे माफी की मांग की।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Live Score Update: गुवाहाटी में राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला जा रहा है तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

PBKS vs GT, IPL 2026 4th Match Mullanpur Weather Update: पंजाब किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच खेले जाने वाले चौथे मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुल्लांपुर के मौसम का हाल

पश्चिम एशिया संकट के बीच भारत सुरक्षित: नागरिक उड्डयन मंत्री बोले—देश के पास 60 दिनों का हवाई ईंधन रिजर्व, आपूर्ति में बाधा की आशंका नहीं

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Live Toss And Scorecard: बारसापारा स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड