देश की खबरें | पन्ना अभयारण्य के पास पेड़ से लटका मिला बाघ का शव
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्य प्रदेश में पन्ना टाइगर रिजर्व के पास एक बाघ संदिग्ध परिस्थितियों में मृत पाया गया। बाघ का शव पेड़ पर लटका हुआ पाया गया है। वन विभाग के एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।
पन्ना (मध्य प्रदेश), सात दिसंबर मध्य प्रदेश में पन्ना टाइगर रिजर्व के पास एक बाघ संदिग्ध परिस्थितियों में मृत पाया गया। बाघ का शव पेड़ पर लटका हुआ पाया गया है। वन विभाग के एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।
अधिकारी ने कहा कि शिकारियों द्वारा आमतौर पर जानवरों को फंसाने के लिए वाहनों के क्लच वायर का इस्तेमाल किया जाता है। संदेह है कि किसी अन्य जानवर के लिए जाल बिछाया गया था और बाघ उसमें फंस गया।
वन अधिकारियों को मंगलवार रात को सूचना मिली कि तिलगुआ बीट में एक बाघ का शव पेड़ से लटका हुआ है। सूचना पाकर वन कर्मियों का दल मौके पर पहुंचा।
अधिकारी ने कहा कि यह एक रहस्य है कि दो साल की आयु का भारी भरकम बाघ तार में कैसे फंस गया और पेड़ से लटक गया।
छतरपुर रेंज के वन संरक्षक संजीव झा ने कहा, ‘‘ हम जांच कर रहे हैं कि बाघ कैसे और किन परिस्थितियों में मारा गया। हमने नमूने भी लिए हैं और पशु चिकित्सकों ने मौत के कारणों का पता लगाने के लिए पोस्टमार्टम किया है।’’
अधिकारी ने कहा कि बाघ की मौत की जांच के लिए श्वान दल को भी लगाया गया है। उन्होंने स्थानीय लोगों से बाघ की मौत के संबंधित कोई भी जानकारी साझा करने की अपील की है।
मध्य प्रदेश मे कान्हा, बांधवगढ़, पेंच, सतपुड़ा, पन्ना और संजय दुबरी नाम के छह टाइगर रिजर्व हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 07, 2022 03:22 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

