खेल की खबरें | टाइगर वुड्स कार दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. वुड्स को विंडशील्ड से बाहर निकाला गया और उनके पैरों का आपरेशन चल रहा है ।

वुड्स को विंडशील्ड से बाहर निकाला गया और उनके पैरों का आपरेशन चल रहा है ।

वह उस समय कार में अकेले थे जब सड़क के बीच ‘डिवाइडर’ से उनकी कार टकरा गई और दो लेन पार करते हुए कई बार घूम गई । अधिकारियों ने मीडिया को यह जानकारी दी ।

हादसे में कोई और कार शामिल नहीं थी । वुड्स चौकन्ने थे और उन्होंने अपनी ऊंगलियों का इस्तेमाल करके आगे की विंडशील्ड खोली जिससे उन्हें बाहर निकाला जा सका ।

लॉस एंजिलिस काउंटी के शेरीफ एलेक्स विलानुएवा ने कहा ,‘‘ उनका एयरबैग खुल गया था और कार के भीतर के हिस्से में उन्हें कुशन मिल गया जिससे वह इस हादसे में बच सके ।’’

उनके दोनों पैरों में काफी चोट आई है । दमकल अधिकारियों ने कहा कि अभी यह पता नहीं चल सका है कि क्या वह अपने पैर गंवा चुके हैं ।

अधिकारियों ने कहा कि उनके शरीर से अल्कोहल या किसी अन्य पदार्थ की गंध नहीं आ रही थी । यह भी पता नहीं चल सका है कि कार की रफ्तार क्या थी ।

शेरीफ के सहायक कार्लोस गोंजालेस ने बताया कि इस घुमावदार सड़क पर हादसे आम बात है । उन्होंने कहा ,‘‘ वुड्स किस्मतवाले हैं कि जिंदा बच गए है ।’’

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs South Africa Weather Update: दिल्ली में जिम्बाब्वे बनाम दक्षिण अफ्रीका मुकाबले में पिच और परिस्थितियां निभा सकती हैं अहम भूमिका, यहां जानें अरुण जेटली स्टेडियम का हाल

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: पललेकेले में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 213 रनों का टारगेट, साहिबजादा फरहान और फखर जमान ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Key Players To Watch Out: ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच तीसरे वनडे में इन स्टार खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Prediction: अहम मुकाबले में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, सम्मान बचाने उतरेगी भारत महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

\