देश की खबरें | बंगाल सफारी पार्क में बाघिन ने तीन शावकों को जन्म दिया

सिलीगुड़ी, 27 अगस्त उत्तर पश्चिमी बंगाल में सिलीगुड़ी के पास बंगाल सफारी पार्क में एक बाघिन ने तीन शावकों को जन्म दिया है। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों के अनुसार, रिका नामक बाघिन स्वस्थ है और उसके तीन शावक भी ठीक हैं। उन्हें कड़ी निगरानी में और आम लोगों की नजर से दूर रखा गया है।

उन्होंने बताया कि तीन शावकों के जन्म के साथ ही पार्क में बाघों की संख्या बढ़कर 13 हो गई है।

अधिकारियों ने कहा कि पार्क में बाघों की आबादी में वृद्धि संरक्षण प्रयासों का प्रमाण है।

उन्होंने बताया कि इसके अलावा हाल ही में पार्क में एक भालू ने भी एक शावक को जन्म दिया है।

वन मंत्री ज्योतिप्रिय मल्लिक ने कहा कि एक ‘लायन सफारी’ के लिए भी काम जारी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)