देश की खबरें | महाराष्ट्र के जंगल में बाघ मृत मिला; आपसी लड़ाई के आसार
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले के एक जंगल में बुधवार को एक बाघ मृत पाया गया। अधिकारियों ने संदेह जताया है कि बाघ आपसी लड़ाई के दौरान मारा गया होगा।
चंद्रपुर, सात दिसंबर महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले के एक जंगल में बुधवार को एक बाघ मृत पाया गया। अधिकारियों ने संदेह जताया है कि बाघ आपसी लड़ाई के दौरान मारा गया होगा।
चंद्रपुर सर्किल के मुख्य वन संरक्षक प्रकाश लोनकर ने बताया कि जिला मुख्यालय से करीब 120 किलोमीटर दूर ब्रह्मपुरी मंडल के नागभीड़ वन परिक्षेत्र में शव देखा गया।
उन्होंने कहा कि सूचना मिलने के बाद पशु चिकित्सकों के साथ वन कर्मी घटना स्थल पर निरीक्षण के लिये पहुंचे।
अधिकारी ने कहा कि हो सकता है कि आपसी लड़ाई में बाघ की मौत हुई हो, क्योंकि घटनास्थल पर एक और बाघ के पैरों के निशान पाए गए हैं।
उन्होंने कहा कि शव का एक हिस्सा कुत्ते ने खा लिया था।
ताडोबा अंधारी टाइगर रिजर्व चंद्रपुर जिले में स्थित है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 07, 2022 04:52 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

