विदेश की खबरें | तिब्बत के राजनीतिक प्रमुख ने छह दशक में पहली बार व्हाइट हाउस का दौरा किया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. तिब्बत की निर्वासित सरकार के प्रमुख ने छह दशक में पहली बार व्हाहट हाउस का दौरा किया। केंद्रीय तिब्बत प्रशासन (सीटीए) ने शनिवार को यह जानकारी दी।
वाशिंगटन, 21 नवंबर तिब्बत की निर्वासित सरकार के प्रमुख ने छह दशक में पहली बार व्हाहट हाउस का दौरा किया। केंद्रीय तिब्बत प्रशासन (सीटीए) ने शनिवार को यह जानकारी दी।
तिब्बत के इस कदम से चीन और नाराज हो सकता है जिसने अमेरिका पर अपने आंतरिक मामलों में दखल देने की कोशिश करने का आरोप लगाया है।
सीटीए ने एक बयान में कहा कि डॉ लोबसांग सांगाय ने शुक्रवार को अमेरिका के व्हाइट हाउस में प्रवेश किया जो एक ऐतिहासिक क्षण था। पिछले छह दशक में पहली बार सीटीए के प्रमुख को व्हाइट हाउस में आमंत्रित किया गया है।
सांगाय ने एक ट्वीट में किया, ‘‘व्हाइट हाउस में औपचारिक रूप से प्रवेश करने वाला केंद्रीय तिब्बत प्रशासन का पहला राजनीतिक प्रमुख बनना बड़े सम्मान की बात है।’’
यह भी पढ़े | अमेरिका: मॉल में गोलीबारी में 8 लोग घायल, बंदूकधारी फरार.
सीटीए का कार्यालय भारत के धर्मशाला में है।
सीटीए ने कहा, ‘‘आज की यात्रा सीटीए की लोकतांत्रिक प्रणाली और उसके राजनीतिक प्रमुख दोनों को मान्यता देने वाली है। यह अभूतपूर्व बैठक संभवत: अमेरिकी अधिकारियों के साथ सीटीए की भागीदारी के लिहाज से आशावादी माहौल तैयार करेगी तथा आने वाले सालों में और अधिक औपचारिक होगी।’’
सीटीए के अध्यक्ष सांगाय को तिब्बत मामलों के लिए अमेरिका के नवनियुक्त विशेष समन्वयक से मुलाकात के लिए शुक्रवार को व्हाइट हाउस आमंत्रित किया गया था।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)