एजेंसी न्यूज

Maharajganj Road Accident: महराजगंज में पेड़ से टकराने से कार सवार 3 युवकों की मौत

महराजगंज जिले के निचलौल थाना इलाके में एक ऑल्टो कार के पेड़ से टकरा जाने से तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

Maharajganj Road Accident: महराजगंज में पेड़ से टकराने से कार सवार 3 युवकों की मौत
(Photo Credits ANI)

महराजगंज (उप्र), 19 जनवरी : महराजगंज जिले के निचलौल थाना इलाके में एक ऑल्टो कार के पेड़ से टकरा जाने से तीन लोगों की मौत हो गई. पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी.

निचलौल थाना के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) गौरव कुमार कनौजिया ने बताया कि दुर्घटना बहुवार गांव के पास शनिवार रात करीब 12 बजे हुई, जब कार सवार व्यक्ति निचलौल में एक रिश्तेदार से मिलकर वापस कुशीनगर लौट रहे थे. एसएचओ ने बताया कि तीनों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. यह भी पढ़ें : पीएम मोदी ने मन की बात में स्वामी विवेकानंद का किया जिक्र, बोले- ‘लक्ष्य के लिए पैशन और डेडिकेशन जरूरी’

उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान राकेश (23), शोभित (30) और देवानंद (28) के रूप में हुई है, तीनों कुशीनगर के रहने वाले थे. उन्होंने कहा कि मामले की जांच जारी है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 19, 2025 01:39 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).