Gujarat Fire Breaks: गुजरात के एक गोदाम में आग लगने से तीन श्रमिकों की मौत, तीन अन्य घायल

गुजरात के नवसारी जिले में शनिवार सुबह रसायन का रिसाव होने से एक गोदाम में आग लग गई जिससे तीन मजदूरों की मौत हो गई और तीन अन्य झुलस गए.

Fire Symbolic Picture/ (img: Pixabay)

नवसारी (गुजरात), 9 नवंबर : गुजरात के नवसारी जिले में शनिवार सुबह रसायन का रिसाव होने से एक गोदाम में आग लग गई जिससे तीन मजदूरों की मौत हो गई और तीन अन्य झुलस गए. पुलिस ने यह जानकारी दी. पुलिस उपाधीक्षक (डीवाईएसी) बीवी गोहिल ने बताया कि बिलिमोरिया तालुक के देवसर गांव स्थित गोदाम में सुबह करीब नौ बजे उस समय आग लगी थी जब मजदूर रसायन से भरे बैरल ट्रक से उतार रहे थे.

उन्होंने बताया, ‘‘इस हादसे में तीन मजदूरों की मौत हो गई है जबकि तीन अन्य घायल हो गए और उन्हें एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है.’’ गोहिल ने बताया कि सूचना मिलने के बाद निकटवर्ती तालुकाओं से दमकल की पांच गाड़ियों को मौके पर बुलाया गया और आग पर काबू पाया गया.

मामलतदार जगदीश चौधरी ने बताया कि ट्रक के एक बैरल से रसायन लीक हो गया, जिससे आग लग गई. यह भी पढ़ें : जाति जनगणना, आरक्षण पर 50 प्रतिशत की सीमा हटाना देश के लिए दृष्टिकोण का केंद्र है: कांग्रेस

उन्होंने बताया कि सबसे पहले ट्रक में आग लगी, जिसके बाद यह पूरे गोदाम में फैल गई, जिससे तीन मजदूरों की मौत हो गई जबकि तीन गंभीर रूप से झुलस गए और एक व्यक्ति अभी लापता है. अधिकारी ने बताया कि गोदाम में शीतलन प्रक्रिया जारी है.

Share Now

संबंधित खबरें

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Preview: ईडन गार्डन स्टेडियम में आज कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच होगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट समेत सारे डिटेल्स

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Kolkata Weather Update: ईडन गार्डन स्टेडियम में खेले जाने वाले रोमांचक मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? मैच से पहले जानें मौसम का हाल

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Live Streaming: आज कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच खेला जाएगा हाईवोल्टेज मुकाबला, यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मुकाबले का लुफ्त

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी