देश की खबरें | गुजरात में इमारत का एक हिस्सा गिरने से तीन श्रमिकों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गुजरात के सूरत में मंगलवार की सुबह सात मंजिला एक इमारत का एक हिस्सा गिरने से सड़क किनारे सो रहे तीन श्रमिकों की मौत हो गई। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

सूरत, 22 सितंबर गुजरात के सूरत में मंगलवार की सुबह सात मंजिला एक इमारत का एक हिस्सा गिरने से सड़क किनारे सो रहे तीन श्रमिकों की मौत हो गई। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि शहर के रांदेर मोहल्ले में सुबह करीब पांच बजे यह दुर्घटना हुई।

यह भी पढ़े | Murder In Bijnor: उत्तर प्रदेश के बिजनौर में 300 रुपये के लिए दोस्त की कर दी हत्या.

सूरत नगर निगम के आयुक्त बंछानिधि पाणि ने बताया कि निलंजन अपार्टमेंट की पहली मंजिल के बालकनी का एक हिस्सा तीन श्रमिकों पर गिर गया।

उन्होंने बताया कि पीड़ितों को इलाज के लिए सिविल अस्पताल ले जाया गया लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

यह भी पढ़े | Bihar Assembly Elections 2020: तेजस्वी यादव ने पीएम मोदी पर कसा तंज, बोले- बिहार के DNA को गाली देने वाले अब बिहारी प्राइड की बात कर रहे हैं.

पाणि ने कहा, ''निलंजन अपार्टमेंट इमारत में 49 फ्लैट और 23 दुकानें थीं। अपार्टमेंट को इस साल की शुरुआत में खाली कराया गया था क्योंकि यह जर्जर स्थिति में थी।''

उन्होंने बताया कि बारिश की वजह से इमारत का एक हिस्सा श्रमिकों पर गिर गया। उन्होंने बताया कि यह निजी संपत्ति थी इसलिए इसके मालिक को खुद ही इसे गिराने को कहा गया था लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया। उन्होंने कहा कि इस घटना के जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की जाएगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\