एजेंसी न्यूज

UP Fog: यूपी के बरेली में घने कोहरे के चलते गाड़ियों की टक्कर, 28 लोग जख्मी

बरेली में कोहरे के कारण मंगलवार सुबह बरेली-पीलीभीत राजमार्ग (हाइवे) पर गांव सिथरा के पास एक रोडवेज बस, एक ट्रक और एक वैन के बीच हुई टक्कर में 28 लोग घायल हो गये.

UP Fog: यूपी के बरेली में घने कोहरे के चलते गाड़ियों की टक्कर, 28 लोग जख्मी
Road Accident (Photo Credit: ANI)

बरेली(उप्र), 26 दिसंबर: बरेली में कोहरे के कारण मंगलवार सुबह बरेली-पीलीभीत राजमार्ग (हाइवे) पर गांव सिथरा के पास एक रोडवेज बस, एक ट्रक और एक वैन के बीच हुई टक्कर में 28 लोग घायल हो गये. पुलिस ने बताया कि रोडवेज बस सामने से आ रहे एक ट्रक से टकरा गई और इसी दौरान बरेली की तरफ से आई इको गाड़ी भी बस से जा टकराई जिससे कुल 28 लोग घायल हो गये.

पुलिस के अनुसार, थाना हाफिजगंज क्षेत्र में सुबह करीब सात बजे बरेली जा रही पीलीभीत डिपो की एक बस की एक ट्रक से टक्कर हो गई। ट्रक सड़क से नीचे गड्ढे में उतर गया और उसके पीछे आ रही सवारियों से भरी इको गाड़ी बस से भिड़ गई. बरेली के पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) मुकेश चन्द्र मिश्रा ने बताया कि राहगीरों ने घटना की सूचना पुलिस को दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने एम्बुलेंस से घायलों को शहर में उपचार के लिए भेज दिया. यह भी पढ़िए: मध्य प्रदेश के बबीहा पुल के पास रेलिंग तोड़कर तेज रफ़्तार कार नदी में गिरी, दो को बचाया गया, दो अन्य की तलाश जारी- देखें वीडियो

बताया जा रहा है कि हादसे में रोडवेज बस में सवार 20 यात्री और इको गाड़ी में बैठे आठ लोग घायल हुए. पुलिस के अनुसार, इको सवार चार लोगों की हालत गंभीर है. ये सभी लोग बरेली से पीलीभीत जा रहे थे. उधर, हादसे के बाद हाईवे पर जाम लग गया जिसे पुलिस ने खुलवाया. सभी घायलों का उपचार चल रहा है.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 26, 2023 01:40 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).