मुंबई, 28 जून 'डब्बा ट्रेडिंग' कहे जाने वाले शेयरों के अवैध व्यापार में कथित संलिप्तता के लिए यहां तीन और शेयर ब्रोकर को गिरफ्तार किया गया है। मुंबई पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।
एक अधिकारी ने कहा कि वे निवेशकों को लाने के लिए मामले के मुख्य आरोपी से कथित तौर पर कमीशन लेते थे। मुख्य आरोपी को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।
उन्होंने बताया कि मामले की जांच कर रही मुंबई अपराध शाखा की इकाई 11 ने मंगलवार शाम को उपनगरीय कांदिवली, दहिसर और बोरीवली इलाकों से गिरफ्तारियां कीं।
'डब्बा ट्रेडिंग' मान्यता प्राप्त स्टॉक एक्सचेंज के दायरे से बाहर अवैध शेयर ट्रेडिंग को कहते हैं।
पुलिस ने गिरोह के सरगना 43 वर्षीय व्यक्ति को 20 जून को गिरफ्तार किया था।
पुलिस अधिकारी ने कहा कि 23 मार्च से 20 जून 2023 के बीच उनका कारोबार 4,672 करोड़ रुपये था। उन पर प्रतिभूति लेनदेन कर, पूंजीगत लाभ कर, स्टांप शुल्क, सेबी टर्नओवर शुल्क और स्टॉक एक्सचेंज टर्नओवर राजस्व जैसे विभिन्न करों का भुगतान नहीं करके सरकार को 1.95 करोड़ रुपये से अधिक का चूना लगाने का आरोप है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY