देश की खबरें | तीन तस्करों को गिरफ्तार कर 50 किलोग्राम अफीम बरामद

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पुलिस ने शुक्रवार को यहां तीन तस्करों को गिरफ्तार कर 50 किलोग्राम अफीम बरामद किया है।

नीमच, (मप्र) 26 जून पुलिस ने शुक्रवार को यहां तीन तस्करों को गिरफ्तार कर 50 किलोग्राम अफीम बरामद किया है।

बरामद अफीम की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में 50 लाख रुपये आंकी गयी है।

यह भी पढ़े | कोरोना को लेकर भारतीय रेलवे का ऐलान, 12 अगस्त तक सभी ट्रेनें रद्द, रेलवे टिकट बुकिंग पर भी लगी रोक, सिर्फ स्पेशल ट्रेन ही चलेंगी.

जिला पुलिस अधीक्षक (एसपी) मनोज कुमार राय ने बताया कि गुप्त सूचना पर महू-नसीराबाद रोड पर एक वाहन को रोक कर उसकी तलाशी ली गयी। तलाशी में चालक की सीट के पास बनाये गये कैबिन में छिपा कर रखा गया 50 किलोग्राम अफीम बरामद किया गया।

उन्होंने बताया कि इस मामले में जोधपुर के पंचाराम, बजरंगलाल विश्नोई तथा नीमच के भेरुलाल पाटीदार को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी अफीम राजस्थान ले जाने की कोशिश कर रहे थे।

यह भी पढ़े | दिल्ली के मंत्री सत्येंद्र जैन की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव, अस्पताल से आज होंगे डिस्चार्ज.

एसपी ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मादक पदार्थ संबंधी कानून के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।

उन्होंने कहा कि जब्त अफीम की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में लगभग 50 लाख रुपये है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\