एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | जयपुर के एक मॉल में आग लगने से तीन शोरूम जल कर खाक, कोई हताहत नहीं

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान की राजधानी जयपुर में टोंक रोड स्थित एक मॉल के तीसरी मंजिल पर शोरूम में मंगलवार सुबह आग लग गई लेकिन कोई हताहत नहीं हुआ है। नगर प्रशासन के अग्निशमन विभाग ने यह जानकारी दी।

देश की खबरें | जयपुर के एक मॉल में आग लगने से तीन शोरूम जल कर खाक, कोई हताहत नहीं

जयपुर, 22 अप्रैल राजस्थान की राजधानी जयपुर में टोंक रोड स्थित एक मॉल के तीसरी मंजिल पर शोरूम में मंगलवार सुबह आग लग गई लेकिन कोई हताहत नहीं हुआ है। नगर प्रशासन के अग्निशमन विभाग ने यह जानकारी दी।

जयपुर ग्रेटर नगर निगम के अग्निशमन अधिकारी देवांग यादव ने बताया कि मॉल के तीसरी मंजिल पर एक शोरूम में शार्ट सर्किट के कारण आग लग गयी जिसने आसपास के दो अन्य शोरूम को चपेट में ले लिया।

यादव के अनुसार आग में कोई हताहत नहीं हुआ।

उन्होंने बताया कि अग्निशमन की पांच दमकलों ने आग पर काबू पाया लेकिन आग के कारण तीनों शोरूम जलकर खाक हो गये।

उन्होंने कहा कि नुकसान का आंकलन किया जा रहा है।

यादव ने बताया कि आग शोरूम के एसी में शार्ट सर्किट के कारण लगी थी। मामले की जांच की जा रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 22, 2025 07:32 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).