विदेश की खबरें | अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन से तीन रूसी अंतरिक्ष यात्री सकुशल वापस आये

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. मॉस्को, 29 सितंबर (एपी) एक अभियान के तहत अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर गये तीन रूसी अंतरिक्ष यात्री बृहस्पतिवार को सकुशल वापस आ गये।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

मॉस्को, 29 सितंबर (एपी) एक अभियान के तहत अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर गये तीन रूसी अंतरिक्ष यात्री बृहस्पतिवार को सकुशल वापस आ गये।

‘द सोयुज एमएस-21’ नामक अंतरिक्ष यान आलेग आर्तेमयेव, डेनिस मातवेयेव और सेर्जेय कोर्साकोव को लेकर स्थानीय समय अपराह्न चार बजकर 57 मिनट (1057 जीएमटी) पर जमीन पर उतरा। यह झेजकाजगन शहर से 150 किलोमीटर दूर कजाकिस्तान के स्टेपीज घास के मैदान में उतरा।

तीनों अंतरिक्ष यात्री स्टेशन पर गत मार्च में गये थे। आर्तेमयेव के लिए यह उनका तीसरा अंतरिक्ष अभियान था और वह अब तक अंतरिक्ष में कुल 561 दिन बिता चुके हैं।

मातवेयेव और कोर्साकोव के लिए यह पहला अंतरिक्ष अभियान था और दोनों ने अंतरिक्ष स्टेशन पर 195 दिन बिताये।

जब सोयुज कैप्शूल साफ आकाश में एक बड़े और लाल-सफेद धारीदार पैराशूट के जरिये उतर रहा था, तब आर्तेमयेव ने अभियान से जुड़े नियंत्रण कक्ष को बताया कि सभी सदस्य अच्छा महसूस कर रहे हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\