देश की खबरें | आकाशीय बिजली गिरने से झुलसे तीन व्यक्तियों को गोबर में दबाया, दो की मौत
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में आकाशीय बिजली गिरने से झुलसे एक महिला समेत तीन लोगों को ग्रामीणों ने कथित रूप से ठीक करने के लिए गाय के गोबर में दबा दिया। इस घटना में दो लोगों की मौत हो गई है।
रायपुर, 29 जून छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में आकाशीय बिजली गिरने से झुलसे एक महिला समेत तीन लोगों को ग्रामीणों ने कथित रूप से ठीक करने के लिए गाय के गोबर में दबा दिया। इस घटना में दो लोगों की मौत हो गई है।
जशपुर जिले के पुलिस अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि जिले के बागबहार गांव में रविवार को गांव के सुनील साय (22 वर्ष), चंपा राउत (20 वर्ष) और राजू साय (23 वर्ष) आकाशीय बिजली गिरने से झुलस गए थे।
अधिकारियों ने बताया कि जब तीनों खेत में काम कर रहे थे तब तेज बारिश होने लगी। जब वे बारिश से बचने के लिए पेड़ के नीचे पहुंचे तब उस पर आशीय बिजली गिर गई। इस घटना में तीनों झुलस गए।
उन्होंने बताया कि जब घटना की जानकारी परिजनों को मिली तब वह उन्हें अस्पताल नहीं ले गए बल्कि तीनों को गले तब गाय के गोबर में दबा दिया। ग्रामीणों को विश्वास था कि गाय के गोबर में दबाने से बिजली गिरने से झुलसे लोगों को बचाया जा सकता है।
अधिकारियों ने बताया कि जब गांव के अन्य लोगों ने घायलों को अस्पताल ले जाने की सलाह दी तब तीनों को वहां से निकाला गया और उन्हें स्थानीय अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने सुनील साय और महिला चंपा राउत को मृत घोषित कर दिया। इस घटना में घायल राजू साय का इलाज किया जा रहा है।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है तथा मामले की जांच की जा रही है। वहीं मृतकों के परिजनों को आर्थिक सहायता उपलब्ध करायी जा रही है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)