मुजफ्फरनगर, 10 जून मांसाहारी भोजन न मिलने से नाराज होकर तीन लोगों ने यहां पास में स्थित एक होटल में तोड़फोड़ की जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।
यह भी पढ़े | रविशंकर प्रसाद ने राहुल गांधी पर कसा तंज- बालाकोट पर प्रूफ मांगने वाले अब चीन पर सवाल पूछ रहे हैं.
उन्होंने बताया कि घटना दिल्ली-हरिद्वार राष्ट्रीय राजमार्ग के पास पुरकाजी बाईपास पर हुई।
थाना प्रभारी सुभाष गोरेम ने कहा कि घटना के संबंध में भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है।
प्राथमिकी के अनुसार आरोपी एक कार से होटल में आए और उन्होंने मांसाहारी भोजन की मांग की जिसे होटल के मालिक ने अस्वीकार कर दिया।
इस बात पर क्रोधित होकर आरोपियों ने होटल के कर्मचारियों के साथ मारपीट की और नकद लूटने की कोशिश की जिसके बाद पुलिस ने आकर उन्हें गिरफ्तार कर लिया।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)












QuickLY