एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | कार के नाले में गिरने से तीन लोगों की मौत, तीन घायल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. नोएडा के सेक्टर-49 थाना क्षेत्र में सलारपुर गांव के पास बृहस्पतिवार तड़के एक कार के अनियंत्रित होकर गहरे नाले में गिर जाने से तीन लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

देश की खबरें | कार के नाले में गिरने से तीन लोगों की मौत, तीन घायल
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नोएडा (उप्र), 10 दिसंबर नोएडा के सेक्टर-49 थाना क्षेत्र में सलारपुर गांव के पास बृहस्पतिवार तड़के एक कार के अनियंत्रित होकर गहरे नाले में गिर जाने से तीन लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

सहायक पुलिस आयुक्त विमल कुमार सिंह ने बताया कि सलारपुर गांव में रहने वाले सत्यवीर सिंह (42), प्रीत (16), कुलदीप (27), बबलू और टिंकू समेत छह लोग एक कार में सवार होकर बृहस्पतिवार तड़के गढ़ी चौखंडी गांव से अपने गांव लौट रहे थे।

यह भी पढ़े | Farmers Protest: राष्ट्रिय राजधानी दिल्ली की सीमाओं पर किसानों का विरोध प्रदर्शन 15वें दिन जारी, आंदोलन तेज करने का ऐलान.

उन्होंने बताया कि कार की गति तेज होने की वजह से वह अनियंत्रित होकर सलारपुर गांव के पास गहरे नाले में जा गिरी।

सिंह ने बताया कि पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर क्रेन की सहायता से कार को बाहर निकाला।

यह भी पढ़े | Farmers Protest: ‘किसान आंदोलन में चीन और पाकिस्तान का हाथ तो करें सर्जिकल स्ट्राइक’- संजय राउत ने ली चुटकी.

उन्होंने बताया कि हादसे का शिकार हुए लोगों को नोएडा के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने कुलदीप, सत्यवीर तथा प्रीत को मृत घोषित कर दिया।

उन्होंने बताया कि अन्य लोगों का उपचार चल रहा है और उनकी हालत नाजुक है।

सिंह ने बताया कि पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 10, 2020 11:53 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).