एजेंसी न्यूज

Assam: असम में हाथी के हमले में दो सुरक्षा गार्ड सहित तीन लोगों की मौत

असम के सोनितपुर जिले में शनिवार को एक जंगली हाथी के हमले में दो सुरक्षा गार्ड सहित तीन लोगों की मौत हो गई जबकि एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया. वन विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी.

Assam: असम में हाथी के हमले में दो सुरक्षा गार्ड सहित तीन लोगों की मौत
(Photo : X)

तेजपुर, 27 अप्रैल : असम के सोनितपुर जिले में शनिवार को एक जंगली हाथी के हमले में दो सुरक्षा गार्ड सहित तीन लोगों की मौत हो गई जबकि एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया. वन विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी. पश्चिम तेजपुर प्रभागीय वन अधिकारी निपेन कलिता के मुताबिक एक जंगली हाथी निकटवर्ती ढेकियाजुली जंगल से भटक कर धीराई माजुली गांव में घुस आया और हमला कर तीन लोगों को कुचल कर मौके पर ही मार डाला जबकि वन विभाग के एक अन्य कर्मचारी इस हमले में घायल हो गया.

उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान वन सुरक्षा गार्ड कोलेश्वर बोरो और बीरेन रावा तथा स्थानीय व्यक्ति जतिन तांती के रूप में की गई है. यह भी पढ़ें: ‘PM मोदी बदला लेने वाले कोबरा सांप की तरह हैं’, तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी के बिगड़े बोल, BJP ने किया तगड़ा पलटवार

अधिकारी ने बताया कि घायल व्यक्ति दिबाकर मालाकर को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है. उन्होंने बताया कि हाथी को वापस जंगल में भेजने की कोशिश की जा रही है.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 27, 2024 04:23 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).