देश की खबरें | शिक्षा मित्र समेत तीन लोगों की डूबने से मौत
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के बलरामपुर जिले में पिछले 24 घंटे के दौरान एक शिक्षा मित्र समेत तीन लोगों की डूबने से मौत हो गयी और एक अज्ञात युवक का शव पहाड़ी नाले से मिला। एक पुलिस अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
बलरामपुर, 16 जुलाई उत्तर प्रदेश के बलरामपुर जिले में पिछले 24 घंटे के दौरान एक शिक्षा मित्र समेत तीन लोगों की डूबने से मौत हो गयी और एक अज्ञात युवक का शव पहाड़ी नाले से मिला। एक पुलिस अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ने बताया कि जिले के सादुल्लाह नगर क्षेत्र के किशुनपुर गांव निवासी फूलचंद के बेटे राज (12) की सोमवार को एक तालाब में डूबने से मौत हो गई।
उन्होंने बताया कि इसके अलावा गैडास बुजुर्ग थाना क्षेत्र के हसनगढ के शिक्षामित्र शिव नारायण साहू (38) रविवार शाम भैंस चराने गए थे और गांव के पास राप्ती नदी में पैर फिसलने से डूब गए। पुलिस और राज्य आपदा मोचक बल के गोताखोरों की मदद से 17 घंटे बाद शिक्षा मित्र का शव बरामद किया गया।
कुमार ने बताया कि महाराजगंज तराई थाना क्षेत्र के गोपालीपुर गांव निवासी राजेश कुमार अपने मामा के घर चौकियां गांव गया था और सोमवार शाम उसका शव गांव के बाहर पानी से भरे एक गड्ढे में मिला। मृतक के सिर पर चोट के निशान थे।
उन्होंने कहा कि गौरा थाना क्षेत्र के मनकी बगहिया गांव के पास भाभर नाला के किनारे एक शव मिला है जिसकी शिनाख्त अभी नहीं हो सकी है।
कुमार ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामलों की जांच की जा रही है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 16, 2024 03:12 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

