एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | फोन टैपिंग मामले में पूर्व मंत्री हरीश राव के कार्यालय में काम कर चुके व्यक्ति समेत तीन लोग गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पूर्व स्वास्थ्य मंत्री और भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) के विधायक टी हरीश राव के कैंप कार्यालय में काम कर चुके एक व्यक्ति सहित तीन लोगों को गैरकानूनी निगरानी (फोन टैपिंग) के मामले में गिरफ्तार किया गया है। यह मामला सिद्दीपेट जिले के एक रियल एस्टेट व्यवसायी की कथित अवैध निगरानी से जुड़ा है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

देश की खबरें | फोन टैपिंग मामले में पूर्व मंत्री हरीश राव के कार्यालय में काम कर चुके व्यक्ति समेत तीन लोग गिरफ्तार

हैदराबाद, 16 फरवरी पूर्व स्वास्थ्य मंत्री और भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) के विधायक टी हरीश राव के कैंप कार्यालय में काम कर चुके एक व्यक्ति सहित तीन लोगों को गैरकानूनी निगरानी (फोन टैपिंग) के मामले में गिरफ्तार किया गया है। यह मामला सिद्दीपेट जिले के एक रियल एस्टेट व्यवसायी की कथित अवैध निगरानी से जुड़ा है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस द्वारा जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार, आरोपी टी संतोष कुमार, पारशरामुलु और टी वंशी कृष्णा को गिरफ्तार कर लिया गया और उचित प्रक्रिया के बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

सिद्दीपेट के जी चक्रधर गौड़ की शिकायत के आधार पर जालसाजी, जबरन वसूली का प्रयास और अन्य अपराधों के तहत आपराधिक साजिश के आरोप में पंजागुट्टा पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया था।

शिकायतकर्ता ने कहा था कि कुछ लोगों ने उसे जान से मारने की धमकी दी, यातना दी औऱ अवैध निगरानी के जरिए उसकी निजी जिंदगी में दखलंदाजी की। उसने यह भी बताया कि एक अनजान व्हाट्सऐप नंबर से उसे ब्लैकमेलिंग के संदेश मिल रहे थे।

गौड़ ने वर्ष 2023 के विधानसभा चुनाव में बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के उम्मीदवार के रूप में सिद्दीपेट से चुनाव लड़ा था और उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। गौड़ ने हरीश राव पर राज्य की खुफिया एजेंसियों के जरिए उनकी जासूसी करवाने का आरोप लगाया था।

शिकायतकर्ता को संदेह था कि हरीश राव ने उसकी गतिविधियों पर नजर रखने के लिए पुलिस अधिकारियों को कहा था।

पुलिस ने 1 दिसंबर 2024 को मामला दर्ज किया।

जांच में सामने आया कि सिद्दीपेट में दुकान करने वाले संतोष कुमार ने एक ग्रामीण के निजी पहचान दस्तावेजों का गलत इस्तेमाल कर अवैध रूप से सिम कार्ड जारी किया था। पारशरामुलु और वंशी कृष्णा ने ब्लैकमेलिंग और धमकी देने के लिए फर्जी सिम का इस्तेमाल किया।

आरोपी वंशी कृष्णा ने हरीश राव के कैंप कार्यालय में दिसंबर 2023 तक काम किया। पुलिस ने आरोपियों के पास से सबूत भी जब्त किए हैं।

पुलिस का कहना है कि मामले में जांच जारी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 16, 2025 04:56 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).