विदेश की खबरें | बाइडेन अभियान से जुड़े तीन लोग कोरोना वायरस से संक्रमित

हालांकि बाइडेन ने अपने सार्वजनिक कार्यक्रमों में कोई बदलाव नहीं किया है क्योंकि अभियान ने बृहस्पतिवार को कहा कि संक्रमित पाए गए लोगों के साथ उनका कोई सीधा संपर्क नहीं रहा है।

बाइडेन के अभियान की ओर से बृहस्पतिवार सुबह दो लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि की गई थी। इनमें हैरिस की संचार निदेशक लिज एलन और हैरिस के प्रचार दौरों में से एक में फ्लाइट क्रू का सदस्य रहा एक व्यक्ति शामिल हैं।

यह भी पढ़े | Joe Biden के लेख को प्रतिबंधित करने पर Donald Trump ने फेसबुक, ट्विटर को लगाई फटकार.

तीसरे संक्रमित व्यक्ति के बारे में जानकारी बृहस्पतिवार दोपहर को दी गई।

अभियान के मुताबिक तीसरा व्यक्ति एक एविएशन कंपनी का कर्मचारी है जो इस हफ्ते की शुरुआत में बाइडेन के ओहायो तथा फ्लोरिडा दौरे के वक्त विमान में मौजूद था। लेकिन अभियान का कहना है कि वह विमान में पिछले दरवाजे से दाखिल हुआ था और बाइडेन से काफी दूरी पर बैठा था।

यह भी पढ़े | कोरोना वैक्सीन में चीन की आवश्यक भूमिका.

बाइडेन के अभियान में महीनों से सुरक्षा एहतियात बरती जा रही है और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप इसका कई बार मजाक भी बना चुके हैं।

ट्रंप ने बृहस्पतिवार को उत्तरी कैरोलाइना में मास्क पहने बिना ही एक रैली को संबोधित किया और कहा ‘‘मैं उनके (हैरिस) प्रति चिंतित हूं। मास्क पहनो, चाहे नहीं पहनो, आप जो करना चाहते हो करो, लेकिन आपको पता है कि फिर भी मदद की जरूरत पड़ेगी।’’

हैरिस ऑनलाइन प्रचार जारी रखेंगी तथा चंदा एकत्रित करने के उनके पूर्वनिधारित कार्यक्रम भी जारी रहेंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)