एजेंसी न्यूज

पाकिस्तान में महिला से सामूहिक बलात्कार के मामले में तीन लोग गिरफ्तार

पाकिस्तान रेलवे पुलिस ने एक यात्री ट्रेन में युवती से सामूहिक बलात्कार के मामले में कथित संलिप्तता के लिये मंगलवार को तीन लोगों को गिरफ्तार किया.

पाकिस्तान में महिला से सामूहिक बलात्कार के मामले में तीन लोग गिरफ्तार
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Twitter)

लाहौर, 31 मई : पाकिस्तान रेलवे पुलिस ने एक यात्री ट्रेन में युवती से सामूहिक बलात्कार के मामले में कथित संलिप्तता के लिये मंगलवार को तीन लोगों को गिरफ्तार किया. घटना 27 मई को हुई जब 20 वर्षीय युवती जकरिया एक्सप्रेस ट्रेन में मुल्तान से कराची जा रही थी.

पाकिस्तान रेलवे के महानिरीक्षक फैसल शाहकार ने यहां संवाददाता सम्मेलन में बताया, ''हमने पंजाब प्रांत के विभिन्न हिस्सों से सभी तीन संदिग्धों को गिरफ्तार कर लिया है. तीनों रेल कर्मी एक निजी कंपनी द्वारा तैनात किए गए थे. शाहकार ने कहा कि गिरफ्तार लोगों की पहचान जाहिद और जोहेब (टिकट जांचकर्ता) और आकिब (टिकट जांचकर्ताओं के प्रभारी) के रूप में हुई है. यह भी पढ़ें : ‘आजादी रैली’ में इमरान खान के समर्थक स्वचालित हथियार लिए हुए थे : पाकिस्तान के रक्षा मंत्री

शाहकार ने बताया कि रेल एक निजी कंपनी द्वारा संचालित की जा रही थी और सुरक्षा के लिए कर्मियों की तैनाती इसकी जिम्मेदारी थी, जिसे इसने (कंपनी ने) पूरा नहीं किया.

(The above story first appeared on LatestLY on May 31, 2022 05:45 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).