देश की खबरें | मंगलुरु में सांप्रदायिक तनाव के बीच छुरा घोंपने की घटनाओं में तीन लोग गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कर्नाटक के मंगलुरु में पुलिस ने सांप्रदायिक तनाव के बीच शहर में शुक्रवार तड़के हुई छुरा घोंपने की दो अलग-अलग घटनाओं के सिलसिले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

मंगलुरु, तीन मई कर्नाटक के मंगलुरु में पुलिस ने सांप्रदायिक तनाव के बीच शहर में शुक्रवार तड़के हुई छुरा घोंपने की दो अलग-अलग घटनाओं के सिलसिले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने शनिवार को जारी विज्ञप्ति में बताया कि दोनों अपराधों के मामले में गिरफ्तार आरोपियों ने इन मामलों में अपनी संलिप्तता कबूल कर ली है।

विज्ञप्ति में बताया गया है कि पहली घटना में (कंकनाडी टाउन थाना क्षेत्र) में शुक्रवार को सुबह लगभग 3:30 बजे कंकनाडी टाउन थाना क्षेत्र के अंतर्गत कन्नूर में छुरा घोंपने की घटना की सूचना मिली थी।

इस मामले में पीड़ित नौशाद (39 वर्ष) को तुरंत यूनिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इस संबंध में, अपराध संख्या 74/2025 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 126(2), 118(1), 109 और 3(5) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई थी।

दूसरी घटना (उल्लाल थाना क्षेत्र) के सिलसिले में गिरफ्तार किए गए आरोपियों ने उसी तारीख को पहले मध्यरात्रि लगभग 12 बजकर 30 मिनट पर थोकोट्टू के पास छुरा घोंपने की एक और घटना में शामिल होने की बात भी स्वीकार की।

इस संबंध में उल्लाल थाना सीमा में अपराध संख्या 60/2025 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 189(2), 189(4), 191(2), 109 और 3(5) के तहत पहले ही प्राथमिकी दर्ज की जा चुकी थी। इस घटना के पीड़ित फैसल (40 वर्ष), उल्लाल निवासी हैं।

दोनों घटनाओं के सिलसिले में गिरफ्तार तीनों आरोपियों की पहचान लोहिताश्व (32 वर्ष), पुनीत (28 वर्ष) और गणेश प्रसाद (23 वर्ष) के रूप में की गयी है।

पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने उपरोक्त दोनों अपराधों को अंजाम देने की बात कबूल कर ली है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\